,

Ghaziabad News: लव जिहाद का सनसनीखेज मामला, शादी का झांसा देकर किया युवती का यौन शोषण

- Advertisement -
Ad imageAd image
ghaziabad-loni-love-jihad-allegation-forced-abortion-nursing-home

रिपोर्ट- हिमांशु चतुर्वदी

Ghaziabad News: लोनी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने दानिश नामक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और बाद में जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि वह जब पांच माह की गर्भवती हो गई, तो आरोपी उसे लोनी के खन्ना नगर स्थित साईं बाबा नर्सिंग होम ले गया, जहां कथित रूप से उसका गर्भपात करा दिया गया।

Ghaziabad News: पीड़िता के अनुसार, गर्भपात के बाद आरोपी युवक अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया। कुछ दिन बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके चलते वह दोबारा उसी नर्सिंग होम पहुंची, लेकिन वहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसने इस मामले को लेकर लगातार स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र दिए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

पीड़िता का कहना है कि यह मामला लव जिहाद से जुड़ा हुआ है, जिसमें सुनियोजित तरीके से उसकी भावनाओं से खेला गया और बाद में गर्भपात कराकर उसे अकेला छोड़ दिया गया। न्याय की आस में पीड़िता हिंदू युवा वाहिनी के कार्यालय पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई।

Ghaziabad News: हिंदू युवा वाहिनी के नि:वर्तमान जिला मंत्री शुभम कुमार ने गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को ई-मेल के माध्यम से पूरे प्रकरण की जानकारी दी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और संबंधित नर्सिंग होम को तत्काल सील नहीं किया गया, तो हिंदू युवा वाहिनी बड़े स्तर पर स्वास्थ्य विभाग का घेराव करेगी। फिलहाल पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है और पूरे मामले में प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार कर रही है।

(नोट: सभी आरोप पीड़िता के बयान पर आधारित हैं, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।)

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र