Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी ने 137.83 करोड़ की लागत से बने गोरखनाथ ओवरब्रिज का किया लोकार्पण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
cm-yogi-inaugurates-gorakhnath-overbridge-gorakhpur

रिपोर्ट: अरुण कुमार

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार शाम गोरखपुर में 137.83 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित गोरखनाथ ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए पूर्ववर्ती सपा सरकार और उसके मुखिया पर तीखा हमला बोला।

GorakhpurNews: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की पहचान को संकट में डालने वाले माफिया को पालने-पोसने वाले कौन लोग थे, यह बात जनता भली-भांति जानती है। आज जो लोग आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं, उनके माफिया के साथ फोटो टीवी चैनलों पर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने माफिया से गिफ्ट लेते हुए तस्वीरें भी सामने आने की बात कही।

GorakhpurNews: सीएम योगी ने कहा कि यही वे लोग थे जिन्होंने उत्तर प्रदेश की छवि पर बदनुमा दाग लगाया। हर जिले में माफिया पालकर प्रदेश को “वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया” की पहचान देने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों की नीयत खराब थी, विकास के लिए आए पैसों का बंदरबांट किया गया और परिवार का खजाना भरने के लिए प्रदेश का खजाना खाली कर दिया गया।

GorakhpurNews: मुख्यमंत्री ने भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज प्रदेश में विरासत, विकास और जनकल्याण के कार्य एक साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो लोग केवल अपने परिवार तक सीमित रहते हैं, उनसे प्रदेश के विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में यही स्थिति थी, जिसे अब पूरी तरह बदला जा चुका है।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन