,

BIJNOR: कॉलेज बस और ट्रक की भीषण टक्कर, आधा दर्जन छात्र घायल

BIJNOR: College bus collides with truck, half a dozen students injured

BIJNOR: जनपद बिजनौर में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां कॉलेज की बस और एक ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब आधा दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार सभी घायल छात्र कॉलेज से बिजनौर जिला अस्पताल ट्रेनिंग के लिए आ रहे थे। घायल स्टूडेंट बीएससी नर्सिंग और जीएनएम कोर्स के छात्र बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला मेडिकल अस्पताल भेजा गया।

एनएच-34 पर बैराज के पास हुआ हादसा
यह हादसा बिजनौर कोतवाली शहर क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-34 पर बैराज के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस और ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे कई छात्र सीटों से गिरकर घायल हो गए।

घायलों का चल रहा उपचार
जिला मेडिकल अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन और छात्रों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को हटवाकर यातायात बहाल कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और यातायात नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…