,

Rashifal 16-12-2025: जानिए आज का आपका दिन कैसा रहेगा ?

- Advertisement -
Ad imageAd image
Rashifal

Rashifal:

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपकी आय बेहतर रहेगी और यदि आपने किसी योजना में धन का निवेश किया था, तो वह भी आपको अच्छा लाभ देगा। परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपनी कमियों को दूर कर आगे बढ़ना होगा। छोटे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई को लेकर चिंता रहेगी, लेकिन अपना कोई भी काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें।

वृष राशि
आज आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप बैंक से कर्ज लेने की योजना बना रहे थे, तो उसके मिलने की संभावना है। किसी सहयोगी की बात आपको बुरी लग सकती है, जिससे मन परेशान रहेगा। कोई काम बनते-बनते बिगड़ सकता है, इसलिए लापरवाही से बचें। नए घर के रिनोवेशन का काम शुरू हो सकता है। अधिकारियों से बहस की स्थिति भी बन सकती है।

मिथुन राशि
आज का दिन छोटे-छोटे लाभ की योजनाओं पर ध्यान देने का है। किसी विवाद के कारण कानूनी चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर आप मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। ससुराल पक्ष से चल रही कड़वाहट दूर होने की संभावना है। जीवनसाथी के लिए नए कपड़े या इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन बोलचाल में संयम रखें।

कर्क राशि
विदेशों से व्यापार करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। संतान से किसी बात पर मतभेद हो सकता है, जिसे आप शांति से सुलझाने की कोशिश करेंगे। माता से किसी विषय पर मतभेद संभव है, लेकिन वही आपको मान-सम्मान भी दिला सकती हैं। रहन-सहन के स्तर को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।

सिंह राशि
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। अधिकारियों के सामने अपनी बात ज़्यादा रखने से डांट पड़ सकती है। किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे और किए गए वादों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में संतुलन बनाकर चलना जरूरी है।

कन्या राशि
आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। एक के बाद एक खुशखबरी मिल सकती है। मित्रों की कमियों को नजरअंदाज करना बेहतर रहेगा। कोई विरोधी परेशान करने की कोशिश करेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पहचान मिल सकती है। धन-धान्य में वृद्धि होगी, लेकिन कोई आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकता है।

तुला राशि
दिन सामान्य रहने वाला है। आप बचत पर ध्यान देंगे और फिजूलखर्ची से बचेंगे। संतान के व्यवहार में बदलाव महसूस हो सकता है। आसपास किसी कानूनी विवाद की चर्चा हो सकती है। वेतन में वृद्धि से खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे। घर के रिनोवेशन का काम शुरू हो सकता है।

वृश्चिक राशि
आज लापरवाही से काम करने से बचें। फंसा हुआ धन निकालने की कोशिश सफल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में महिला मित्रों से सावधानी बरतें। जरूरी जानकारी किसी से साझा न करें। ऑनलाइन काम करने वालों को नियमों का पूरा ध्यान रखना होगा। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं।

धनु राशि
आज बड़ा निवेश करने का विचार बन सकता है। परिवार के बड़े सदस्यों की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है। किसी काम को लेकर तनाव रहेगा, जिसे आप पिता से साझा करेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बनेगी, लेकिन आलस्य से बचना जरूरी है।

मकर राशि
आज जरूरी कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन मिलेगा। परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम से माहौल खुशनुमा रहेगा। अच्छे भोजन का आनंद मिलेगा। अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। सम्मान मिलने की संभावना है। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

कुंभ राशि
आज मेहनत से काम करने का दिन है। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। भविष्य को लेकर सकारात्मक सोच रहेगी। जीवनसाथी को नई नौकरी मिलने से खुशी मिलेगी। आर्थिक स्थिति थोड़ी चिंता बढ़ा सकती है, इसलिए किसी को धन उधार न दें। पुराने वादे परेशानी का कारण बन सकते हैं।

मीन राशि
कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। सही-गलत की पहचान से आप सोच-समझकर निर्णय लेंगे। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से लंबे समय बाद मुलाकात संभव है। पैतृक संपत्ति से जुड़ी समस्या के समाधान के योग बन रहे हैं।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता