,

TOP 10 HR News: जानिए HR की प्रमुख खबरें

- Advertisement -
Ad imageAd image
TOP 10 HR News

TOP 10 HR News:

1. पंजाब में जिला परिषद–ब्लॉक समिति चुनाव की वोटिंग आज
पंजाब में आज जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। कुल 3,185 सीटों पर 9,775 उम्मीदवार मैदान में हैं। डुप्लीकेट बैलेट पेपर की आशंका को लेकर चुनाव आयोग अलर्ट मोड पर है।

2. शादीशुदा बहन के साथ लिव-इन बना हत्या की वजह
भिवानी में जिम ट्रेनर भाई ने अपनी शादीशुदा बहन की हत्या की साजिश रची। आरोप है कि बहन के लिव-इन में रहने को उसने परिवार की इज्जत से जोड़कर देखा और ससुरालवालों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

3. धर्मशाला टी-20 में मौसम बन सकता है गेमचेंजर
धर्मशाला में खेले जाने वाले टी-20 मुकाबले में ठंडी हवा और ड्यू अहम भूमिका निभा सकती है। भारतीय खिलाड़ी तिलक ने कहा कि गेंद स्विंग हो रही है, वहीं अफ्रीकी कोच ने अपने खिलाड़ियों के अनुभव का हवाला दिया।

4. सोनीपत में 20 हजार रुपए के लिए दोस्त की हत्या
सोनीपत में एक युवक ने 20 हजार रुपए के विवाद में अपने दोस्त की हत्या कर दी। सिर पर रॉड मारकर शव नहर में फेंका गया और गुमराह करने के लिए किडनैपिंग व फिरौती का मैसेज भेजा गया।

5. सांसद नवीन जिंदल की पोलो टीम बनी विजेता
कुरुक्षेत्र में सांसद नवीन जिंदल की पोलो टीम ने 3 गोल से जीत दर्ज की। उन्होंने खुद कप्तानी की और सबसे ज्यादा पॉइंट बनाए। हर राउंड में घोड़ा बदलना उनकी रणनीति रही।

6. पूर्व विधायक साहब सिंह सैनी पंचतत्व में विलीन
कुरुक्षेत्र में पूर्व विधायक साहब सिंह सैनी का अंतिम संस्कार किया गया। बेटे ने मुखाग्नि दी। कई राजनीतिक हस्तियों और संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए, मुख्यमंत्री ने भी शोक व्यक्त किया।

7. गुरुग्राम में अर्धनग्न युवती का शव बरामद
गुरुग्राम में एक युवती का अर्धनग्न शव मिला है। गले पर रस्सी के निशान और हाथ पर “गुड़िया” लिखा हुआ था। आशंका है कि हत्या कहीं और कर शव यहां फेंका गया।

8. राव इंद्रजीत ने राजनीति से रिटायरमेंट से किया इनकार
नारनौल में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि वे राजनीति से रिटायरमेंट नहीं लेंगे। उन्होंने कहा, जब प्रधानमंत्री मोदी रिटायर नहीं हुए तो मैं क्यों, उम्र का तकाजा सबके साथ है।

9. हरियाणा पुलिस को वांटेड गोतस्कर ने दिया चकमा
रेवाड़ी कोर्ट में एक वांटेड गोतस्कर पेशी भुगतने पहुंचा, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। आरोपी 25 से ज्यादा मामलों में वांटेड था।

10. रोडवेज स्टाफ ने छात्र को पीटा, दोनों सस्पेंड
भिवानी में हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर ने दिल्ली से परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर लोहे की रॉड से हमला किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद दोनों को सस्पेंड कर दिया गया।

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा