Kerala News: तिरुवनंतपुरम में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया, बोले– केरल की राजनीति में नया अध्याय

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava


Kerala news: स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों में तिरुवनंतपुरम नगर निगम में एनडीए की ऐतिहासिक सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर तिरुवनंतपुरम की जनता का आभार जताया और इसे केरल की राजनीति का एक ऐतिहासिक क्षण बताया।

प्रधानमंत्री ने लिखा कि तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा-एनडीए को मिला जनादेश यह दर्शाता है कि जनता राज्य के विकास को लेकर गंभीर है और अपनी आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए भाजपा-एनडीए पर भरोसा जता रही है। उन्होंने कहा कि गठबंधन इस शहर के समग्र विकास और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगा।

पीएम मोदी ने इस जीत का श्रेय पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि वर्षों से जमीनी स्तर पर किए गए संघर्ष और मेहनत का यह परिणाम है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं और यह सफलता उनके निरंतर प्रयासों का प्रतिफल है।

एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि केरल की जनता अब यूडीएफ और एलडीएफ दोनों से निराश हो चुकी है। लोगों को एनडीए ही एकमात्र ऐसा विकल्प नजर आ रहा है, जो सुशासन दे सकता है और विकसित केरल के सपने को साकार कर सकता है।

गौरतलब है कि 101 वार्डों वाले तिरुवनंतपुरम नगर निगम में एनडीए ने 50 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि एलडीएफ को 29, यूडीएफ को 19 और अन्य को 2 सीटें मिली हैं। बहुमत का आंकड़ा 52 होने के बावजूद एनडीए की यह सफलता केरल की राजनीति में एक बड़ा संकेत मानी जा रही है। भाजपा लंबे समय से केरल की राजधानी में शहरी निकाय में सत्ता हासिल करने का प्रयास कर रही थी, जिसे इस चुनाव में मजबूत समर्थन मिला है।

Lakhanpur Bhagwat Dispute: लखनपुर में कथावाचक भुगतान विवाद पर बढ़ा बवाल

Lakhanpur Bhagwat Dispute: सरगुजा जिले के लखनपुर नगर पंचायत में इन दिनों

Rudrapur Shooting: रुड़की में झगड़े के दौरान फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल

Report by: Salman Malik Rudrapur Shooting: उत्तराखंड के रुड़की के अंबर तालाब

Transformer Accident: सीकर में ट्रांसफार्मर में करंट लगने से युवक की मौत

Transformer Accident: राजस्थान के सीकर जिले के पटवारी का बास गांव में

Raipur Hospital Incident: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सफाई कर्मचारियों की मौत

Raipur Hospital Incident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें CG 1. चैत्र नवरात्रि आज

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें. read also: Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों

Agriculture Reform : लोकसभा में कृषि पर शिवराज सिंह चौहान का दमदार जवाब, मोदी सरकार के काम गिनाए

Agriculture Reform : MSP, सिंचाई, डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर सरकार