,

Bhilai: पुरानी भिलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन विश्वास में 840 नशीली दवाइयां बरामद, 6 आरोपी जेल भेजे

Bhilai

Reporter: Vishunu Gautam, Edit By: Mohit Jain

Bhilai: थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दादर ईंटा भट्ठी के पास दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 840 नग प्रतिबंधित प्रॉक्सीको-स्पास टैबलेट बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख 36 हजार रुपये बताई जा रही है। पूछताछ के दौरान नशीली दवाइयों की खरीद-फरोख्त में शामिल चार अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए।

पुलिस ने मामले में कुल छह आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

यह खबर भी पढ़ें: Bhilai: विधायक कार्यालय में ‘राम रसोई’ का शुभारंभ: ₹20 में भरपेट भोजन, पहले दिन 1100 लोगों ने किया भोजन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल में…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों…

Political Debate : डिबेट की चुनौती पर तकरार, राहुल-शाह में आर-पार !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Political Debate नई दिल्ली, देश की राजनीति में अब…

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजाए जाएंगे 30 लाख दीप

Ayodhya Deepotsav: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रामनगरी में आयोजित होने…