बिजनौर में बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Major accident in Bijnor: A speeding bus full of passengers lost control and overturned.

REPORT- RAVINDRA KUMAR

बिजनौर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। थाना अफजलगढ़ क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार लगभग 24 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

हादसा होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर दौड़ पड़े और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया। बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त दिखाई दी, जबकि मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बस तेज गति में थी और अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ने पर यह पलट गई। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है, जहां बड़ी दुर्घटना ने प्रशासन और लोगों को सतर्क कर दिया है।

Delhi INDIA Block Meeting Strategy: केंद्र के खिलाफ ‘INDIA’ गठबंधन ने कसी कमर, AAP और DMK ने बनाई दूरी

Delhi INDIA Block Meeting Strategy कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में जुटा विपक्ष: 22 दलों

Elephant Attack: हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत, क्षेत्र में दहशत

Elephant Attack: सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा Elephant Attack:

Horoscope : 8 जून 2026 का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ग्रह-नक्षत्रों का सभी राशियों पर प्रभाव Horoscope : वैदिक ज्योतिष