,

ताजमहल पहुंचीं टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Team India's star all-rounder Deepti Sharma reached Taj Mahal

REPORT- FARHAN KHAN

फैंस में दिखा जबरदस्त उत्साह

टीम इंडिया की दिग्गज महिला क्रिकेटर और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा बुधवार को अपने परिवार के साथ ताजमहल पहुंचीं। भाई और पिता के साथ आगरा आईं दीप्ति ने विश्व प्रसिद्ध वास्तु धरोहर का दीदार किया। उनके पहुंचते ही ताजमहल परिसर में मौजूद पर्यटकों और फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

दीप्ति शर्मा को ताजमहल के सामने पर्सनल फोटोशूट करते देख कई पर्यटक और प्रशंसक उन्हें देखने के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने बताया कि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी अचानक ताजमहल पर नजर आ जाएंगी। जैसे ही दीप्ति दिखीं, फैंस ने सेल्फी और फोटो लेने की होड़ लगा दी।

भीड़ बढ़ने पर सुरक्षा कर्मियों को कुछ समय तक लोगों को नियंत्रित करना पड़ा। इसके बावजूद दीप्ति शर्मा की लोकप्रियता का नज़ारा पूरे ताज परिसर में साफ झलकता रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, हर कोई उनकी एक झलक पाने और मुलाकात करने के लिए लाइन में नजर आया।

दीप्ति ने ताजमहल परिसर में लगभग एक घंटा बिताया और अपने परिवार के साथ शांत और खूबसूरत माहौल का आनंद लिया। उत्साही फैंस को उन्होंने मुस्कुराकर अभिवादन भी किया, जिससे लोगों का उत्साह और बढ़ गया।

ताजमहल पर अचानक हुई इस स्टार विज़िट की चर्चा अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। कई लोग दीप्ति के साथ ली गई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए अपने खास पलों की कहानी बता रहे हैं।

Maha Rudrabhishek Jamtara : सावन में शिवमय हुआ जामताड़ा, महा रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Maha Rudrabhishek Jamtara : जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित

Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति