,

भोपाल में ‘रन भोपाल रन’ का जोश, फिटनेस और स्वच्छता का संदेश लेकर दौड़े हजारों लोग

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastava

भोपाल: रविवार सुबह राजधानी भोपाल दौड़ के उत्साह से सराबोर दिखाई दी। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल लिए’ थीम पर आयोजित 11वें रन भोपाल रन में हजारों प्रतिभागियों ने उमंग के साथ हिस्सा लिया। हर आयु वर्ग के धावकों ने फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जागरूकता का संदेश देते हुए दमदार दौड़ लगाई।

इवेंट के प्रमुख उद्देश्य
इस आयोजन का मकसद स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देना, कार्बन फुटप्रिंट कम करना, जीरो-वेस्ट कैंपेन, अंगदान जागरूकता, तंबाकू त्याग, और रीयूज-रिसाइकिल-रिड्यूस अवधारणा को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने टीटी नगर स्टेडियम से दौड़ को फ्लैग ऑफ किया। उन्होंने इसे भोपालवासियों की ऊर्जा और फिटनेस के प्रति समर्पण का प्रमाण बताया। सारंग के अनुसार, यह पहल प्रधानमंत्री के फिट इंडिया अभियान को और गति देती है।

तीन श्रेणी की दौड़ें आयोजित

  1. 21 किमी हाफ मैराथन
    रूट : टीटी नगर स्टेडियम → प्लैटिनम प्लाज़ा → जवाहर चौक → भदभदा रोड → पलाश रेजिडेंसी → पॉलिटेक्निक चौराहा → वीआईपी रोड → कोहेफिज़ा यू-टर्न → भारत भवन → मानव संग्रहालय → श्यामला हिल्स → वापस टीटी नगर स्टेडियम।
  2. 10 किमी दौड़
    टीटी नगर → मॉडल स्कूल → प्लैटिनम प्लाज़ा → अटल पथ → जवाहर चौक → भदभदा रोड → साइंस सेंटर → पॉलिटेक्निक स्क्वायर यू-टर्न → स्टेडियम।
  3. 5 किमी दौड़
    टीटी नगर स्टेडियम → प्लैटिनम प्लाज़ा → अटल पथ → जवाहर चौक यू-टर्न → स्टेडियम।

जमकर दिखा उत्साह
दौड़ में शामिल प्रतिभागियों के उत्साह को बढ़ाने के लिए आयोजन स्थल पर ढोल-डीजे और जुम्बा सेशन का भी आयोजन किया गया। विभिन्न इलाकों से आए धावकों ने इस मौके को फिटनेस और खुशी के उत्सव में बदल दिया।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार