,

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार को तीन दिवसीय सत्रारंभ ‘अभ्युदय-2026’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मां सरस्वती, भारत माता और दादा माखनलाल चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से फेक न्यूज से दूर रहकर सत्य और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पत्रकार सनसनी के साथ सत्य और साहस को भी सामने लाएं। सत्ता या लोकसत्ता की आलोचना करने में कोई समस्या नहीं है, लेकिन पत्रकारिता में देशहित का ध्यान रखना जरूरी है।

रामायण और श्रीकृष्ण के दौर से पत्रकारिता को जोड़कर समझाया इतिहास

Mohan Yadav Abhyudaya मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पत्रकारिता को हजारों वर्ष पुरानी परंपरा बताते हुए इसे भगवान राम और श्रीकृष्ण के काल से जोड़कर उदाहरण दिए। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि द्वारा रामायण के माध्यम से लव-कुश तक राम की कथा पहुंचने के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय सूचना और विचार लोगों तक पहुंचाने के अलग माध्यम रहे होंगे।

उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के समय की घटनाओं और नारद मुनि के प्रसंग का उल्लेख करते हुए पत्रकारिता को समाज में घटनाओं और विचारों को सामने लाने की भूमिका से जोड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को वास्तविकता से परिचित कराना और महत्वपूर्ण विषयों को जनता के सामने रखना रहा है।

सावरकर और आपातकाल का जिक्र, विश्वविद्यालय के प्रकाशनों का विमोचन

Mohan Yadav Abhyudaya मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान वीर सावरकर की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने 1857 के संघर्ष को स्वतंत्रता संग्राम के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया। उन्होंने आपातकाल के दौरान अखबारों द्वारा विरोध के प्रतीक के रूप में खाली संपादकीय पृष्ठ प्रकाशित किए जाने का भी जिक्र किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के प्रकाशनों ‘दो सदी साक्षी’, ‘मैं न्यूज़ रूम’ और भारत की टेंपल इकोनॉमी पर केंद्रित जर्नल ‘इंडियन कलाईडोस्कोप’ का विमोचन किया। उन्होंने ‘100 साल से 100 सुर्खियां’ प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

कार्यक्रम में लेखक-कलाकार पीयूष मिश्रा भी मौजूद रहे। उन्होंने भोपाल से जुड़े अपने पुराने अनुभव साझा करते हुए शहर और भारत भवन की यादों का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों परिधि पुजारी, तमन्ना लश्कर और शिविका गुप्ता को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विश्वविद्यालय के विकास के लिए संकल्पित है।

Read this: Protein खाने के बाद पेट और सीने में जलन क्यों होती है? जानें इसे आसानी से पचाने के तरीके

Chhattisgarh High Court Chief Justice: न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने ली शपथ

Chhattisgarh High Court Chief Justice : रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सोमवार को

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting: दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting : भोपाल/दुबई। मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश और

DAVV Indore News : नशामुक्ति के लिए कमेटी गठित, छात्रों के दुर्घटना बीमा को मंजूरी

DAVV Indore News : इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) की कार्यपरिषद की

India Pakistan की फिर हो सकती है भिड़ंत, ICC के प्लान से खुलेगा नया रास्ता

India Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से ही