Rohtas Jogiya Murder Case : मजदूर की गोली मारकर हत्या का आरोप
Rohtas Jogiya Murder Case में पुलिस के अनुसार, संपन्न किसान अजीत तिवारी पर अपने ही मजदूर चंदेश्वर चौधरी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। आरोप है कि वारदात के बाद शव को नहर में फेंक दिया गया। घटना के बाद जोगिया और आसपास के इलाकों में तनाव बढ़ गया था। मिल्की मनिहारी गांव के लोगों के जोगिया पहुंचने के बाद आरोपी किसान के घर में हमला, तोड़फोड़ और आगजनी की घटना सामने आई थी। घटना के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने आरोपी अजीत तिवारी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया था।

Rohtas Jogiya Murder Case : हत्या के बाद दोनों पक्षों में बढ़ा तनाव
हत्याकांड के बाद अलग-अलग संगठनों और राजनीतिक समूहों की सक्रियता के कारण इलाके में तनाव और बढ़ गया। रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सेना ने आरोपी किसान के पक्ष में समर्थन जताया, जबकि माले और भीम आर्मी से जुड़े लोगों ने मृतक मजदूर के परिवार से मुलाकात की। दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने जोगिया गांव में निषेधाज्ञा लागू कर दी। प्रशासन ने किसी भी प्रकार की सभा या भीड़ जुटाने पर रोक लगा रखी है।
Rohtas Jogiya Murder Case : जोगिया और मिल्की मनिहारी गांव के बीच तनाव
Rohtas Jogiya Murder Case के बाद आरोपी अजीत तिवारी का गांव जोगिया और मृतक चंदेश्वर चौधरी का गांव मिल्की मनिहारी के बीच तनाव की स्थिति बताई जा रही है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
रोहतास के डीएम और एसपी पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन की कोशिश है कि किसी भी तरह की नई घटना या विवाद को समय रहते रोका जा सके।
Rohtas Jogiya Murder Case : आरोपी के बेटे समेत कई गिरफ्तार, आगजनी मामले में भी कार्रवाई
पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत तिवारी के अलावा उनके एक बेटे को भी गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी के घर में तोड़फोड़, आगजनी और लूटपाट के आरोप में दो अन्य लोगों की गिरफ्तारी की गई है।
पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुए है। अधिकारियों के मुताबिक 600 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को ट्रेस किया गया है, जिन पर कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट किए गए थे। इस मामले में पांच सोशल मीडिया संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
Rohtas Jogiya Murder Case : 13 दिन बाद भी प्रशासन अलर्ट
जोगिया गांव में वारदात को 13 दिन बीत चुके हैं, लेकिन तनाव को देखते हुए प्रशासन अभी भी पूरी तरह अलर्ट है। निषेधाज्ञा और पुलिस तैनाती के बीच अधिकारियों की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। किसी भी तरह की अफवाह या आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट से माहौल खराब न हो, इसके लिए निगरानी बढ़ाई गई है।
Read more : Aaj ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 75 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

