,

इंदौर के डांसिंग कॉप पर युवती का आरोप, रंजीत सिंह ने कहा- “मुझे फंसाने की साजिश”

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में ट्रैफिक हवलदार और सोशल मीडिया पर मशहूर “डांसिंग कॉप” रंजीत सिंह पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। राधिका सिंह नामक इंस्टाग्राम आईडी चलाने वाली युवती ने वीडियो जारी कर दावा किया कि रंजीत सिंह ने उसे दोस्ती के लिए मैसेज किए और इंदौर बुलाने की बात कही।

युवती का आरोप

युवती ने अपने वीडियो में कहा कि रंजीत सिंह ने उससे न सिर्फ दोस्ती करने की बात की, बल्कि फ्लाइट से टिकट कराने और इंदौर में रुकने की व्यवस्था का भी ऑफर दिया। युवती के मुताबिक, उसे यह सब अनुचित लगा और उसने साफ इनकार कर दिया। वीडियो में उसने कहा—”मुझे उसकी दोस्ती की ज़रूरत नहीं, वह अपनी हद में रहे।”

रंजीत सिंह का पक्ष

वहीं, हवलदार रंजीत सिंह ने इन आरोपों को झूठ और साजिश बताया है। उनका कहना है कि युवती खुद कई बार उनसे संपर्क में आई थी और वीडियो बनाने की बात कही थी। रंजीत का दावा है कि कई चैट्स युवती ने डिलीट कर दी हैं। उनके अनुसार—”वह फेमस होने के लिए इस तरह का ड्रामा कर रही है।”

शिकायत दर्ज नहीं

इस पूरे विवाद पर अब तक न तो रंजीत सिंह और न ही युवती ने किसी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कौन हैं रंजीत सिंह?

रंजीत सिंह इंदौर ट्रैफिक पुलिस में हवलदार हैं। वे सड़क पर डांसिंग स्टाइल में ट्रैफिक मैनेजमेंट करके लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। उनकी यह अनोखी शैली सोशल मीडिया पर उन्हें लोकप्रिय बना चुकी है।

Aaj ka Panchang: जानें पंचांग, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Aaj ka Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और सांस्कृतिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से मीन…

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…