,

BJP 2027 UP Election Strategy: 2027 यूपी चुनाव के लिए बीजेपी की बड़ी तैयारी, विनोद तावड़े को मिली यूपी की जिम्मेदारी

BJP 2027 UP Election Strategy

BY: Yoganand Shrivastva

BJP 2027 UP Election Strategy भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, गुजरात और पंजाब के लिए नए राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों की घोषणा की। 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारी बनाया गया है।

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार जगदीश ईश्वरभाई पटेल को उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी के साथ तावड़े के सामने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को धार देने की चुनौती होगी।

गुजरात में तरुण चुघ, पंजाब की कमान सतीश पूनिया को

BJP 2027 UP Election Strategy बीजेपी ने गुजरात की जिम्मेदारी तरुण चुघ को सौंपी है। वहीं पंजाब का प्रभारी सतीश पूनिया को बनाया गया है। पार्टी ने इन नियुक्तियों के जरिए आगामी विधानसभा चुनावों के लिए राज्यों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का संकेत दिया है।

विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने बदली रणनीति

BJP 2027 UP Election Strategy बीजेपी की नई नियुक्तियां ऐसे समय हुई हैं, जब पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी है। राज्य प्रभारियों की जिम्मेदारी संगठन और चुनावी गतिविधियों के बीच समन्वय बनाने में महत्वपूर्ण मानी जाती है।

उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण है। ऐसे में विनोद तावड़े की नियुक्ति को पार्टी की चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम कदम माना जा रहा है।

Read this: Bhopal: डिजिटल युग में सुरक्षित और जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त उपभोक्ता

Jhiram Valley Verdict: झीरम घाटी फैसले पर कांग्रेस की पत्रकारवार्ता, NIA जांच पर उठाए सवाल

Jhiram Valley Verdict: छत्तीसगढ़ के कोरबा में जिला कांग्रेस कमेटी ने झीरम

Lakhanpur Police Cattle Rescue: लखनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप से 8 मवेशी बरामद

Lakhanpur Police Cattle Rescue: छत्तीसगढ़ के लखनपुर थाना पुलिस ने चैनपुर काजू

Bahraich News: बहराइच में पुलिस की बड़ी कामयाबी, 26 लाख से ज्यादा कीमत के 107 गुम मोबाइल बरामद

रिपोर्ट;- शबीहुल हसनैन,शानू Bahraich News बहराइच में जनपद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस

Sheikhpura News: शेखपुरा में बाढ़ का कहर, सहारा-बटौरा गांव में घुसा हरोहर नदी का पानी; जनजीवन प्रभावित

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura News शेखपुरा जिले के घाट कुसुम्भा टाल क्षेत्र