Report: Arvind Chouhan
Woman High Voltage Drama निजामुद्दीन से विशाखापट्टनम जा रही समता एक्सप्रेस के एस-1 कोच में एक महिला ने जमकर हंगामा कर दिया। महिला के व्यवहार से ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि महिला शराब के नशे में थी और उसने यात्रियों के साथ धक्का-मुक्की भी की।
टीसी से विवाद के बाद जमीन पर लेटकर किया हंगामा
Woman High Voltage Drama जानकारी के मुताबिक महिला ने ट्रेन के टीसी से भी विवाद किया और कथित तौर पर उनका कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद वह कोच में जमीन पर लेट गई और काफी देर तक हंगामा करती रही। महिला के इस व्यवहार से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के दौरान ट्रेन में मौजूद लोगों ने मामले की शिकायत की।
8 साल के बच्चे के साथ आगरा से चढ़ी थी महिला
Woman High Voltage Drama बताया जा रहा है कि महिला आगरा से अपने करीब 8 वर्षीय बच्चे के साथ ट्रेन में सवार हुई थी। यात्रियों की लगातार शिकायतों के बाद रेलवे कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने मामले को गंभीरता से लिया। महिला को मुरैना और ग्वालियर के बीच ट्रेन से नीचे उतार दिया गया।
ट्रेन में हुई इस घटना ने महिला यात्रियों और बच्चों समेत अन्य यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, महिला को ट्रेन से उतारे जाने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।


