Samrasta Sankalp Abhiyan : 18 से 31 अगस्त तक संत संपर्क अभियान,20 अगस्त से जिला मुख्यालयों पर कलश वंदन
Samrasta Sankalp Abhiyan : मध्यप्रदेश में सामाजिक समरसता और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से गांव-गांव तक सामाजिक एकजुटता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश पहुंचाया जाएगा। कलश वंदन यात्रा के जरिए समाज के सभी वर्गों को एकता के सूत्र में जोड़ने और समरस समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया जाएगा। अभियान में जनभागीदारी के साथ सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, आपसी सौहार्द बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा। अभियान का उद्देश्य केवल एक आयोजन तक सीमित न रहकर हर गांव और हर परिवार तक सामाजिक समरसता की भावना को पहुंचाना है। इसके जरिए समाज में ‘सबका साथ, सबका सम्मान और सबकी भागीदारी’ का संदेश मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
Samrasta Sankalp Abhiyan : मध्यप्रदेश में सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में सरकार व्यापक स्तर पर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के अवसर पर रवीन्द्र भवन, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेशव्यापी समरसता संकल्प अभियान एवं कलश यात्रा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सामाजिक समरसता का संदेश प्रदेश के गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक एकता और आपसी भाईचारा ही मजबूत एवं विकसित मध्यप्रदेश की आधारशिला है। सरकार का प्रयास है कि हर वर्ग को समान अवसर मिले और विकास की मुख्यधारा में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो।
Samrasta Sankalp Abhiyan : उन्होंने समाज के लोगों से आपसी सद्भाव, सहयोग और समरसता की भावना को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार किया जा सकता है। राज्य सरकार के इस अभियान का फोकस गुरु रविदास के सामाजिक और आध्यात्मिक विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर है। कलश यात्रा, संत संपर्क अभियान और समरसता यात्रा के जरिए प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में सामाजिक एकता, समानता और सेवा की भावना को बढ़ावा देने की कोशिश की जाएगी।
Samrasta Sankalp Abhiyan : आपको बता दें कि सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के तहत 18 से 31 अगस्त तक संत संपर्क कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। इसके माध्यम से विभिन्न संतों और धार्मिक गुरुओं को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।आयोजन के लिए नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में भी अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। अभियान के तहत 20 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर कलश वंदन और सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे।इसके बाद पावन कलश को कलश रथ के माध्यम से स्थानीय रविदास मंदिरों और गांवों तक पहुंचाया जाएगा।प्रदेश के सभी जिलों में 20 अगस्त से 10 सितंबर तक निर्धारित मार्गों पर कलश रथ यात्रा निकाली जाएगी।।।।


