,

Murena news: कोचिंग से लौट रहे 12वी के छात्र का अपहरण प्रयास, राहगीर के विरोध करने पर भागे आरोपी

- Advertisement -
Ad imageAd image

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Murena news: मुरैना में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि, दिन-दहाड़े गंभीर बारदातो को अंजाम देने से भी नहीं चूक रहे है। ऐसा ही एक मामला आज कोतवाली थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां पर बदमाश दिन-दहाड़े एक 12वी के छात्र का अपहरण करने की कोशिश कर रहे थे, तभी राहगीर के विरोध करने पर वे छात्र को छोड़कर भाग गए। हालांकि पुलिस इसे छात्रों का आपसी विवाद बता रही है। खबर लिखे जाने तक थाने में मामला पंजीबद्ध नहीं किया गया है।

जानकारी के अनुसार सक्षम शर्मा कक्षा 12वी का छात्र है। वह शनिवार की दोपहर कोचिंग से पढ़कर अपने घर वापिस लौट रहा था। वह गणेशपुरा स्थित नाला नंबर एक के पास पूर्व विधायक राकेश मावई के घर के सामने से गुजर रहा था, तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक वहां पर आ गए। बाइक सवारों के नाम रोबिन गुर्जर, शेरा गुर्जर तथा एक अन्य है। उन्होंने छात्र के पास आकर बाइक खड़ी कर दी। इसके बाद उसको जबरन बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान वहां पर शैलेन्द्र यादव नामक युवक आ गया। शैलेन्द्र ने विरोध किया तो तीनों युवक बाइक को तेज रफ्तार से चलाते हुए मौके से भाग गए। इस घटना के बाद छात्र आज सुबह परिजनों को लेकर कोतवाली थाने पहुंचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टीआई कोतवाली अमित भदौरिया का कहना है कि, छात्र और बाइक सवार युवक एक ही मोहल्ले में रहते है। वे कोई बदमाश नहीं है। किसी आपसी विवाद के चलते छात्र तथा इनके बीच कहासुनी चल रही थी। मामले की जांच की जा रही है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की