छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर ढाई बजे रायपुर से भोपाल के लिए रवाना होंगे।भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री साय मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों राज्यों के बीच जल संसाधन विभाग (WRD) से जुड़े मुद्दों पर प्रस्तुति और विस्तृत चर्चा होगी।
शाम 5 बजे श्यामला हिल्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर बैठक निर्धारित है, जिसमें दोनों मुख्यमंत्री विभिन्न विकास एवं अंतराज्यीय विषयों पर संवाद करेंगे।दौरा समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रात लगभग साढ़े 11 बजे भोपाल से वापस रायपुर लौटेंगे।






