,

अलीगढ़ महिला कॉन्स्टेबल सुसाइड मामला: दरोगा और सिपाही पर FIR दर्ज, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

अलीगढ़: 28 वर्षीय महिला कॉन्स्टेबल हेमलता की आत्महत्या के मामले में अब दरोगा और सिपाही के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। घटना को लेकर हेमलता के भाई उपेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि दोनों अधिकारियों ने हेमलता और उनके परिवार को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, जान से मारने की धमकी दी और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया।

हेमलता आगरा के किरावली क्षेत्र के गांव बैमन की रहने वाली थीं। वह 2016 बैच की सिपाही थीं और अलीगढ़ के रोरावर थाने में तैनात थीं। 29 नवंबर को उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके आत्महत्या से पहले वॉट्सऐप पर स्टेटस भी पोस्ट किया गया था, जिसे उनकी साथी महिला सिपाही ने देखा। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर हेमलता को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

घटना के पीछे का विवाद:
उपेंद्र सिंह के अनुसार, हेमलता का पहले पन्नादेवी थाने में तैनात दरोगा संदीप कुमार के साथ रिश्ता चल रहा था, लेकिन उनका ट्रांसफर होने के बाद संपर्क टूट गया। इसके बाद हेमलता की नजदीकी सिपाही कुलवीर बालियान से बढ़ गई और दोनों शादी के लिए सहमत हुए।

हालांकि, हेमलता की दरोगा से पुरानी बातचीत और चैटिंग की जानकारी कुलवीर को लगी। इसके बाद कुलवीर और दरोगा ने मिलकर हेमलता और उसके परिवार को मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से परेशान करना शुरू किया। दोनों ने परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी। इस दबाव और डर के कारण हेमलता अवसाद में चली गईं। 29 नवंबर को हेमलता ने पिता को फोन कर बताया कि वह छुट्टी लेकर आ रही हैं और कुलवीर भी आएगा। कुछ समय बाद थाने से फोन आया कि हेमलता ने आत्महत्या कर ली है। हेमलता ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि “किसी को हर्ट नहीं करना चाहती… माफ कर देना।”

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की