यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 स्टंटबाज बाइक राइडर्स पकड़कर 60 हजार का ठोका जुर्माना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

मुरैना: यातायात पुलिस ने आज बड़ी कार्यवाह की है। हाईवे पर स्टंटबाजी कर राहगीरों की जान जोखिम में डालने वाले 9 बाइक राइडर्स को पकड़कर 60 हजार का जुर्माना ठोका है। ये बाइक राइडर्स मुरैना, जौरा, सवलगढ़ तथा ग्वालियर के बताए गए है।जानकारी के अनुसार यातायात थाना प्रभारी संतोष भदौरिया को पिछले कुछ दिनों से सूचनाएं मिल रही थी कि, मुरैना के अलावा ग्वालियर, जौरा तथा सवलगढ़ के बाइक राइडर्स यहां आकर हाईवे पर जानलेवा स्टंट कर रहे है। इस दौरान वे खुद की जान तो जोखिम में डाल ही रहे है, साथ ही इससे राहगीरों की जान को भी खतरा है। इसी सूचना पर यातायात थाना प्रभारी ने आज बताये गए स्थान पर रेड कर 9 स्टंटबाज बाइक राइडर्स को दबोच लिया। उनको बाइक के साथ यातायात थाने लेकर आये। यहां पर उनसे 60 हजार रुपए जुर्माना ठोका गया। यातायात पुलिस की इस कार्यवाही की शहर में प्रशंसा हो रही है।

Elephant Attack: हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत, क्षेत्र में दहशत

Elephant Attack: सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा Elephant Attack:

Horoscope : 8 जून 2026 का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ग्रह-नक्षत्रों का सभी राशियों पर प्रभाव Horoscope : वैदिक ज्योतिष