इंडिगो का संचालन भारी संकट में: आज 400 उड़ानें रद्द, 5 दिनों में 2 हजार से ज्यादा कैंसिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का संचालन शनिवार को लगातार पांचवें दिन भी सामान्य नहीं हो पाया। न्यूज एजेंसी इनपुट के अनुसार आज देश के चार बड़े एयरपोर्ट सहित कई शहरों में 400 से अधिक उड़ानें रद्द की गईं। इससे यात्रियों की परेशानी और भी बढ़ गई है। पिछले चार दिनों में रद्द उड़ानों का आंकड़ा 2,000 पार कर चुका है और रोजाना लगभग 500 उड़ानें तय समय से देरी से चल रही हैं। हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं और कई जगह यात्रियों की भीड़ और आक्रोश दिखाई दिया।

सरकार ने कहा—गलती इंडिगो की, कार्रवाई तय

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि नए FDTL नियम 1 नवंबर से लागू हैं, लेकिन बाकी एयरलाइनों को परेशानी नहीं हुई। इसका मतलब है कि समस्या इंडिगो की आंतरिक लापरवाही से जुड़ी है।
मंत्री ने साफ कहा कि एयरलाइन की जिम्मेदारी तय की जाएगी और जांच की जाएगी।

DGCA के नए नियम और इंडिगो में स्टाफ की कमी

DGCA ने पायलट और क्रू मेंबर्स के आराम के नियम (FDTL) सख्त किए थे। इसके दूसरे चरण का पालन 1 नवंबर से अनिवार्य किया गया। इन नियमों के तहत पायलटों को अधिक विश्राम समय देना जरूरी हुआ, जिससे इंडिगो में क्रू की कमी पैदा हो गई और उड़ानों का संचालन बिगड़ गया। हालांकि शुक्रवार को DGCA ने 10 फरवरी 2026 तक कुछ नियमों में अस्थायी राहत दी है।

एयरपोर्ट्स पर हंगामा—यात्री रो पड़े

कई शहरों के एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी जैसे हालात बने हुए हैं।

  • कोलकाता में घंटों इंतजार से महिला यात्री रो पड़ीं।
  • अहमदाबाद में फ्लाइट रद्द होने पर यात्रियों का धैर्य टूट गया।
  • मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे और श्रीनगर एयरपोर्ट पर लंबी कतारें लगी हैं।
  • दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 10 बजे तक 106 उड़ानें रद्द हुईं।
  • मुंबई से सुबह 9 बजे तक 109 उड़ानें कैंसिल हो चुकी थीं।

सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला

इंडिगो द्वारा बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में इसे यात्रियों के अधिकारों का उल्लंघन और मानवीय संकट करार दिया गया है।

विभिन्न राज्यों में कैंसिलेशन का हाल

  • जम्मू: 11 में से 9 उड़ानें बहाल, पर श्रीनगर से 7 उड़ानें रद्द
  • उत्तराखंड: देहरादून से भुवनेश्वर, दिल्ली और लखनऊ की फ्लाइट रद्द
  • पुणे: सुबह तक 42 उड़ानें बंद
  • बेंगलुरु: लंबी कतारें और लगातार देरी
  • जयपुर: एयरपोर्ट के बाहर लंबी लाइनें

स्पाइसजेट ने बढ़ाई उड़ानें

इंडिगो की दिक्कतों के बीच स्पाइसजेट ने मुंबई से उड़ानों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।

इंडिगो का दावा—15 दिसंबर तक सामान्य हो जाएगा संचालन

कंपनी का कहना है कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और 15 दिसंबर तक संचालन पूरी तरह पटरी पर आ जाएगा।हालांकि यात्रियों की बढ़ती परेशानी और सरकारी सख्ती ने कंपनी के संकट को और गहरा कर दिया है।

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और

Munger में ई-रिक्शा चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Report by: MD. Athar Khan Munger: मुंगेर में लगातार हो रही ई-रिक्शा

Kota में चाकू और सरिया से हमला, युवक की हत्या

Kota: कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Middle East संकट से उड़ानें प्रभावित, हैदराबाद से आने-जाने वाली 25 फ्लाइट रद्द

Middle East: मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध जैसे हालात का असर अंतरराष्ट्रीय हवाई

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें CG: 1. बलरामपुर में अफीम की