आज का राशिफल: 06 दिसंबर 2025

- Advertisement -
Ad imageAd image
आज का राशिफल: 06 दिसंबर 2025

मेष राशि: रोजगार की तलाशियों के लिए शुभ दिन

आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। आपका लंबित कार्य पूरा होने के बाद आपको अपने बाकी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने का अवसर मिलेगा। माताजी को पैरों से संबंधित समस्या बढ़ सकती है, इसलिए अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक है। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। प्रेम और सहयोग की भावना में वृद्धि रहेगी।

वृष राशि: खर्चों में संयम जरूरी

आज आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार में किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी से जुड़ा काम करने के लिए बाहर जा सकता है। जो विद्यार्थी विदेश में पढ़ाई की योजना बना रहे थे, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है।

मिथुन राशि: नए प्रोजेक्ट से खुशी

आज आप नए प्रोजेक्ट मिलने से खुश रहेंगे। बिजनेस में पहले हुए उतार-चढ़ाव की भरपाई हो सकती है। बॉस को आपके काम के सुझाव पसंद आएंगे और आपकी तारीफ होगी। घर की सजावट पर अच्छा पैसा खर्च हो सकता है, लेकिन व्यय करते समय अपनी आय का ध्यान रखना बेहतर रहेगा।

कर्क राशि: मेहनत और खर्चों का मिश्रण

आज आप अपने कार्यों में पूरी मेहनत दिखाएंगे। कुछ अनिवार्य खर्च सामने आ सकते हैं। परिवारिक सदस्य भावनात्मक रूप से जुड़े रहेंगे और आपकी किसी मनोकामना की पूर्ति संभव है। नौकरी परिवर्तन की सोच रहे हैं, तो नई जगह अप्लाई कर सकते हैं। जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं, इसलिए संवाद बनाए रखें।

सिंह राशि: पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि

आज आप अपने काम से लोगों का दिल जीतेंगे। बड़ी डील फाइनल होने से घर में पार्टी का आयोजन संभव है। किसी सहयोगी की बात बुरी लग सकती है। किसी काम को दूसरों पर निर्भर न छोड़ें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि: दिन बेहतर, स्वास्थ्य अच्छा

आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। कामों में सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। यदि धन संबंधी समस्या थी, तो बातचीत से समाधान होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।

तुला राशि: दूसरों के काम पर ध्यान न दें

आज आप दूसरों के कामों में ज्यादा ध्यान देंगे, जिससे तनाव बढ़ सकता है। खाली समय व्यतीत करने से बचें। धन में वृद्धि होगी और उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग में सावधानी बरतें। पुरानी जगहों से नौकरी का बुलावा आ सकता है।

वृश्चिक राशि: महत्वपूर्ण मुलाकात और लाभ

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। खास लोगों से मुलाकात होगी। संपत्ति विवाद दूर होने की संभावना है। बेवजह तनाव न लें। मामा पक्ष से धन लाभ हो सकता है। वाहन की अकस्मात खराबी खर्च बढ़ा सकती है। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है।

धनु राशि: रुके हुए काम पूरे होंगे

आज आप लंबित कामों को समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे। किसी की याद सताने की संभावना है। बॉस की बातों को इग्नोर न करें। सिंगल लोग अपने साथी से मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मन में शांति बनी रहेगी।

मकर राशि: सफलता और सावधानी

आज का दिन बेहतर रहेगा। मनोबल उच्च रहेगा। हाथ में लिए गए काम में सफलता मिलेगी। किसी सहयोगी की बात बुरी लग सकती है। लेन-देन में लापरवाही न करें। दोस्तों के साथ पार्टी की योजना बनेगी।

कुंभ राशि: धन और सोच में वृद्धि

आज अच्छी सोच का लाभ मिलेगा। धन में वृद्धि से खुशी होगी। जीवनसाथी को नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। माताजी को बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। बिजनेस में बदलाव की योजना बन सकती है। पुरानी गलती से सबक लेना आवश्यक है।

मीन राशि: आनंदमय दिन, प्रेम में विश्वास

आज का दिन आनंदमय रहेगा। प्रेम जीवन में विश्वास बना रहेगा। काम में सख्ती से काम पूरा होगा। फिजूल खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में एकता बनी रहेगी। घूमने-फिरने जाते समय कीमती सामानों की सुरक्षा करें।

CM Vishnu Deo Sai: गरियाबंद दौरे पर रवाना हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कांग्रेस पर साधा निशाना

CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को गरियाबंद

Commonwealth Games 2026 का आज ग्लासगो में होगा आगाज, जानिए भारत का पूरा शेड्यूल

Commonwealth Games 2026 का आगाज स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हो रहा

Bhilai Road Accident: भिलाई में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Bhilai Road Accident: दुर्ग जिले के भिलाई स्थित सेंट्रल एवेन्यू पर सोमवार

Chingrapagar Waterfall Stunt: गरियाबंद के चिंगरापगार वॉटरफॉल में युवक का जानलेवा स्टंट, 60 फीट ऊंचाई से छलांग का वीडियो वायरल

Chingrapagar Waterfall Stunt: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले स्थित प्रसिद्ध चिंगरापगार वॉटरफॉल से