,

इंदौर में दो डॉक्टरों के साथ डेढ़ करोड़ की ठगी, आरोपी फरार — एमजी रोड थाना में मामला दर्ज

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल

महात्मा गांधी मार्ग (एमजी रोड) थाना क्षेत्र में दो अलग–अलग डॉक्टरों के साथ बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। दोनों डॉक्टरों ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि एक ही आरोपी ने भरोसे में लेकर उनसे करोड़ों रुपए हड़प लिए। पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र दीक्षित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पहले डॉक्टर से लोन के नाम पर ठगी

पहले डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि आरोपी वीरेंद्र दीक्षित ने उन्हें लोन दिलाने का विश्वास दिलाया। लोन पास भी हुआ और रकम डॉक्टर के खाते में आई। आरोपी ने डॉक्टर को यह कहकर अपने खाते में पैसे ट्रांसफर करा लिए कि वह इस रकम को इन्वेस्ट कर हर महीने मुनाफा देगा। रकम ट्रांसफर होते ही आरोपी चंपत हो गया।

अधिकारी के अनुसार आरोपी ने इस डॉक्टर से बड़ी राशि अपने खाते में डलवाई, जिसकी पुष्टि पुलिस ने की है।

दूसरे डॉक्टर से 39 लाख की ठगी

अधिकारियों ने बताया कि दूसरे डॉक्टर को भी आरोपी ने इन्वेस्टमेंट कंपनी का झांसा दिया। भरोसा दिलाकर डॉक्टर से 39 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।

कुल ठगी करीब डेढ़ करोड़

पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि दोनों डॉक्टरों से कुल मिलाकर लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी की गई है।

आरोपी की तलाश शुरू

एमजी रोड थाना पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है और आरोपी वीरेंद्र दीक्षित की तलाश में टीमें भेजी गई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से डॉक्टरों का विश्वास जीता और रकम हड़पकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से लेकर…

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…