,

बैट्री रिक्शा में हुए ब्लास्ट के चलते दूसरी मौत

रिपोर्ट: हार्दिक प्रजापत

इंदौर: विजय नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को बैट्री रिक्शा में हुए ब्लास्ट के चलते दूसरी मौत हो गई है, मंगलवार को जहां मां की मौत की पुष्टि हुई थी वहीं बुधवार को बेटी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

दरअसल इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र के मित्र नगर में सोमवार को अपनी आंखों के इलाज के लिए ई रिक्शा में सवार हुई दो महिलाओं की ई रिक्शा की बैट्री में हुए ब्लास्ट के चलते झुलस गई थी, वहीं ई रिक्शा चालक भी इस दुर्घटना में घायल हो गया था, जिसके बाद आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को रिक्शा में से निकलकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा था जहां मंगलवार को बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी वहीं आज यानि बुधवार को बेटी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों ही महिलाएं बैट्री कंपार्टमेट के ऊपर बैठी थी जिसमें जोरदार धमाका हुआ था और बैट्री के टुकड़े उड़कर दोनो महिलाओं के कपड़ों पर चिपकने से दोनों झुलस गई थीं। साथ ही ई रिक्शा में भी आग लग गई थी और इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना में खुलासे ड्राइवर का इलाज अभी भी जारी है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से लेकर…

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…