,

राज्य का बहुचर्चित वन भूमि घोटाले के आरोपी आईएएस विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज

Report: Rupesh kumar das

हजारीबाग: पूर्व उपायुक्त विनय चौबे की मुसीबत थमने का नाम नहीं ले रहा है. हजारीबाग निगरानी कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. दो दिन पहले सुनवाई पूरी होने के बाद आदेश सुरक्षित रखा गया था. कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. यह जानकारी आरोपी विनय चौबे के अधिवक्ता शंकर बनर्जी ने दी है.

हजारीबाग में हुए वन भूमि घोटाले के आरोप में जेल में बंद IAS अधिकारी हजारीबाग के तात्कालीन उपायुक्त विनय चौबे की जमानत याचिका को एसीबी के स्पेशल कोर्ट ने खारिज कर दी.सोमवार की सुनवाई के दौरान अदालत ने एसीबी के विशेष लोक अभियोजक और विनय चौबे के अधिवक्ता की बहस एवं दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखा था. यह जानकारी आरोपी विनय चौबे के अधिवक्ता शंकर बनर्जी ने दी है.

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय सह विशेष न्यायालय (निगरानी) श्रीमती आशा देवी भट्ट के कोर्ट में सुनवाई हुई. बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष की बहस को सुनने के बाद कोर्ट ने यह फैसले पर आदेश के लिए तीन दिसंबर की तिथि निर्धारित की थी. बचाव पक्ष की ओर से बहस अधिवक्ता शंकर बनर्जी ने की थी. यह मामला निगरानी वाद संख्या 11/25 से संबंधित है.

इस मामले में ACB ने पूछताछ के लिए उन्हें रिमांड पर भी लिया था.रिमांड पर लेने के बाद उनसे विस्तार से पूछताछ की गई है. मामला हजारीबाग डीसी रहते हुए भुमि घोटाला में शामिल रहने से संबंधित है.आरोपी विनय चौबे के जमानत याचिका की ओर से दिनांक 14.11.2025 को जमानत आवेदन दायर किया गया था. जिसमें एसीबी हजारीबाग कोर्ट में पहली सुनवाई 17.11.2025 को हुई थी.जहां कोर्ट ने अभियोजन पक्ष से केस डायरी की मांग की थी. केश डायरी के आ जाने के बाद उसका अवलोकन करते हुए और अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष दोनों को सुनने के बाद कोर्ट ने आदेश के लिए अगली तिथि निर्धारित किया था.

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से लेकर…

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…