औचक निरीक्षण में डीईओ और कई अधिकारी नदारद, सीईओ ने नोटिस थमाकर वेतन काटने के दिए निर्देश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Pratap Bhagel

जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव ने बुधवार सुबह जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का समय सुबह 10:17 बजे का था, लेकिन इस दौरान सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि स्वयं डीईओ आर.के. सक्सेना अपनी कुर्सी से गायब पाए गए। उनके अलावा एडीपीसी, योजना अधिकारी, क्रीड़ा अधिकारी, सांख्यिकी अधिकारी समेत लगभग एक दर्जन कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित थे।

सीईओ ने कार्यालय में लगी खाली कुर्सियों को देखकर नाराजगी जताई और तुरंत हाजिरी रजिस्टर मंगवाकर कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। जांच में कुल बारह अधिकारी-कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इसके बाद सीईओ ने सभी अनुपस्थितों को नोटिस जारी करते हुए दो दिन में जवाब देने के आदेश दिए और स्पष्ट कर दिया कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर वेतन कटौती की कार्रवाई की जाएगी। लगभग 20 मिनट तक चले निरीक्षण के बाद सीईओ अन्य कामों के लिए कार्यालय से रवाना हुए।

लोगों में उठ रहे सवाल – क्या यह कार्रवाई भी सिर्फ दिखावा?

सीईओ के इस औचक निरीक्षण को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पिछली बार भी नवंबर महीने में जिला पंचायत कार्यालय का इसी तरह निरीक्षण किया गया था, जहां कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे। सीईओ ने उस समय भी नोटिस जारी किए थे, लेकिन बाद में कर्मचारियों के स्पष्टीकरण को मानते हुए सिर्फ सीएल काटकर मामला खत्म कर दिया गया था। यहां तक कि दो कर्मचारियों को तो मौखिक गुडविल पर छोड़ दिया गया था। ऐसे में लोग आशंका जता रहे हैं कि इस बार भी कड़ी कार्रवाई की जगह केवल औपचारिकता निभाकर मामला ठंडे बस्ते में न डाल दिया जाए। जनता का कहना है कि यदि अनुपस्थित अधिकारियों पर वास्तविक कार्रवाई नहीं हुई, तो यह निरीक्षण भी मात्र दिखावा साबित होगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

MP NEWS : 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण हुआ पूर्ण

MP NEWS : प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने

Lucknow योगी सरकार की योजना से ‘खुशी’ के सपनों को मिले पंख, बीए एलएलबी की छात्रा बनीं सफल महिला उद्यमी

Lucknow उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास

Delhi: रील बनाने के चक्कर में गई जान; युवक ने सीने पर रखकर चलाई गोली

Delhi देश की राजधानी के दल्लूपुरा इलाके से एक रूहानी कंपा देने

GST Collection Sasaram : टैक्स संग्रहण में जीएसटी विभाग लक्ष्य से दूर, टैक्स स्लैब में परिवर्तन से बढ़ी परेशानी

अविनाश श्रीवास्तव GST Collection Sasaram : वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 अपनी समाप्ति

RAIPUR NEWS : सचिन पायलट का केंद्र सरकार पर हमला, लोकतंत्र और मुद्दों को लेकर उठाए सवाल

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन

OPS बनाम NPS: सरकारी आंकड़ों ने खोली हकीकत, NPS पेंशनर्स की संख्या बेहद कम

OPS: भारत में पुरानी पेंशन योजना (OPS) और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS)

GPM POCSO Case Verdict: गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो दोषियों को 10-10 साल की सजा

GPM POCSO Case Verdict: छत्तीसगढ़ के गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में नाबालिग किशोर के

Durg Stone Pelting Incident: दुर्ग के छावनी क्षेत्र में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

Durg Stone Pelting Incident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र