,

फर्रुखाबाद में 151 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद, अनुमानित कीमत 35 लाख रुपए

Report: Sartaj khan

फर्रुखाबाद: पुलिस सर्विलांस टीम ने एक बड़े अभियान के तहत नागरिकों के खोए हुए 151 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बताया कि ये मोबाइल फोन देश के विभिन्न राज्यों और जिले के थाना क्षेत्रों से गुमशुदगी के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर बरामद किए गए। सर्विलांस टीम ने लगातार मेहनत और परिश्रम से इन्हें ढूंढकर पुनः मालिकों को सुपुर्द किया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मोबाइल फोन के वास्तविक स्वामियों को लौटा दिए गए हैं और उन्होंने सर्विलांस टीम के इस प्रयास की सराहना की। आम नागरिकों ने भी इस अभियान की प्रशंसा करते हुए फतेहगढ़ पुलिस को धन्यवाद दिया।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से लेकर…

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…