,

छतरपुर में यूरिया की किल्लत पर किसानों का फूटा गुस्सा, मंडी में जमकर हंगामा

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट: बॉबी अली भगवां

छतरपुर: जिले में यूरिया खाद की भारी कमी के चलते आज किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। कृषि उपज मंडी में किसानों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन उन्हें यूरिया नहीं मिल पा रही थी। किसानों का आरोप है कि गोदामों में यूरिया के कई ट्रक मौजूद हैं, फिर भी अधिकारी खाद देने से इंकार कर रहे हैं।

स्थानीय किसानों के विरोध और बढ़ती भीड़ की सूचना मिलते ही तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अफसर किसानों को समझाने और स्थिति को शांत करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।

सटई रोड स्थित मंदिर परिसर के पास भी किसानों की भारी भीड़ जमा हो गई, जहां वे अपने लिए तत्काल यूरिया उपलब्ध कराने की मांग करते रहे।

यूरिया की कमी से परेशान किसानों ने कहा कि समय पर खाद न मिलने से रबी फसलें प्रभावित हो रही हैं और उनका मेहनताना दांव पर लगा हुआ है। प्रशासन हालात को नियंत्रित करने और वितरण व्यवस्था को सुचारू करने की कोशिश कर रहा है।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार