,

डबरा मंडी में पल्लेदारों की हड़ताल, मजदूरी बढ़ाने की मांग से मंडी में काम ठप, किसान परेशान

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Santosh

डबरा: मंडी में आज पल्लेदारों (हमंबालियों) ने तुलाई और लदाई के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल कर दी, जिसके कारण मंडी का पूरा कामकाज प्रभावित हो गया और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मध्य प्रदेश की ए-ग्रेड मंडियों में शामिल डबरा मंडी में करीब 500 से अधिक पल्लेदार काम करते हैं, जिनमें से लगभग 350 पंजीकृत पल्लेदार हैं।

पल्लेदारों का कहना है कि उन्हें कई वर्षों से प्रति बोरी मात्र 14 रुपये मजदूरी मिल रही है, जबकि काम का बोझ लगातार बढ़ गया है। वे सुबह करीब 5 बजे से लेकर देर रात 12 बजे तक काम करते हैं, लेकिन मेहनत के अनुरूप मजदूरी नहीं बढ़ाई गई। उनकी प्रमुख मांग है कि मजदूरी बढ़ाकर 17 रुपये प्रति बोरी की जाए और इस संबंध में आधिकारिक तौर पर एग्रीमेंट किया जाए ताकि उन्हें मेहनत का उचित मूल्य मिल सके।

मजदूरी बढ़ाने की इस मांग को लेकर आज पल्लेदारों ने काम बंद कर दिया, जिससे मंडी में तुलाई और लदाई पूरी तरह रुक गई। किसानों का कहना है कि अचानक हुई हड़ताल से उन्हें भारी असुविधा हुई है क्योंकि माल की खरीदी-बिक्री और उठाव बंद हो गया है।

पल्लेदारों ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। मंडी प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों से जल्द समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़