BY: Yoganand Shrivastva
Contents
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने वर्ष 2026 के लिए GD कांस्टेबल भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इस बार कुल 25,487 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की नई वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 31 दिसंबर 2025 रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
किस-किस बल में पद हैं?
इस भर्ती के तहत निम्न सुरक्षा बलों में कांस्टेबल पद भरे जाएंगे—
- बीएसएफ
- CISF
- CRPF
- SSB
- ITBP
- असम राइफल्स
- सेक्रेटिएट सिक्योरिटी फोर्स
कुल पदों में से 23,467 पुरुषों तथा 2,020 महिलाओं के लिए निर्धारित हैं। आयोग ने बताया है कि आवश्यकतानुसार इन पदों में संशोधन भी किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 31 दिसंबर 2025
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 1 जनवरी 2026
- फॉर्म करेक्शन विंडो: 8 से 10 जनवरी 2026
- परीक्षा तिथि: फरवरी से अप्रैल 2026 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
- परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी।
योग्यता (Eligibility)
- शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवार के पास 1 जनवरी 2026 से पहले किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास (मैट्रिक) का प्रमाणपत्र होना चाहिए। - आयु सीमा
आयोग द्वारा निर्धारित आयु, जाति और आरक्षण मानकों के अनुसार होगी। - PwD उम्मीदवार
इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं। - NCC प्रमाणपत्र वालों को बोनस अंक
- NCC ‘A’ प्रमाणपत्र: 2% अतिरिक्त अंक
- NCC ‘B’ प्रमाणपत्र: 3% अतिरिक्त अंक
- NCC ‘C’ प्रमाणपत्र: 5% अतिरिक्त अंक
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- पुरुष: 5 किलोमीटर दौड़ – 24 मिनट में
- महिला: 1.6 किलोमीटर दौड़ – 8.5 मिनट में
कुछ क्षेत्रों (जैसे लद्दाख) के लिए विशेष छूट उपलब्ध है।
चयन प्रक्रिया
SSC GD कांस्टेबल भर्ती में चयन निम्न चरणों से होगा—
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- शारीरिक मानक परीक्षा (PST)
- मेडिकल परीक्षा (DME)
- दस्तावेज़ सत्यापन
कैसे करें आवेदन? (Step-by-Step)
इस बार SSC ने नया पोर्टल लॉन्च किया है, इसलिए नया OTR (One Time Registration) करना अनिवार्य है। पुराने OTR (ssc.nic.in) मान्य नहीं होंगे।
चरण 1: वेबसाइट खोलें
ssc.gov.in पर जाएं और GD कांस्टेबल 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक चुनें।
चरण 2: OTR पूरा करें
- नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल इत्यादि विवरण भरें
- आधार नंबर देना लाभकारी
- वेबकैम या मोबाइल से लाइव फोटो अपलोड करें
- साफ-सुथरा हस्ताक्षर अपलोड करें
चरण 3: आवेदन फॉर्म भरें
- शैक्षणिक योग्यता
- डोमिसाइल
- कैटेगरी
- NCC विवरण
- परीक्षा केंद्र
- बल (फोर्स) की प्राथमिकता
सब भरें।
चरण 4: शुल्क जमा करें
- सामान्य/OBC/EWS पुरुष: ₹100
- महिला / SC / ST / पूर्व सैनिक: शुल्क नहीं
पेमेंट UPI, नेट बैंकिंग या कार्ड से कर सकते हैं।
चरण 5: फॉर्म सबमिट करें
- पुष्टि पृष्ठ (confirmation page) डाउनलोड करें
- शुल्क रसीद सुरक्षित रखें
- गलती सुधारने का मौका 8–10 जनवरी 2026 में मिलेगा





