,

आयुषी ज्वेलर्स डकैती और हत्या के प्रयास का खुलासा, 8 आरोपियों की गिरफ्तारी; बिहार से लेकर इंदौर तक फैला पुलिस का जाल

- Advertisement -
Ad imageAd image

मंडला: कोतवाली थाना क्षेत्र में 20 नवंबर को आयुषी ज्वेलर्स में हुई अंधी डकैती और फायरिंग की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। घटना में दुकान संचालक आयुष सोनी के पैर, जांघ और पीठ में गोली लगी थी, जिन्हें डायल-112 की मदद से जिला अस्पताल पहुँचाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले की सभी सीमाओं पर नाकाबंदी कर चैकिंग अभियान चलाया गया और 200 से अधिक CCTV कैमरे खंगाले गए। तकनीकी साक्ष्यों और वाहन गतिविधियों के आधार पर संदिग्ध वाहनों की पहचान कर आरोपियों तक पुलिस पहुँच गई। पुलिस ने 8 टीमों को अलग-अलग राज्यों में भेजा, जिसके बाद मुजफ्फरपुर (बिहार) से खालिद अंसारी, शशि कुमार और कृष्ण कुमार उर्फ रामकृष्ण को पकड़ा गया, जबकि मोहम्मद अजहर, राजेश ठाकुर, लवकुश गौर, रोहित भारतिया और अनिल सोनी को इंदौर, रायसेन, बड़वानी और मंडला से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे 13 नवंबर और 19 नवंबर को भी वारदात की रेकी कर चुके थे। डकैती वाले दिन ग्रांड विटारा से आए बदमाशों ने दुकान से जेवर लूटे और विरोध करने पर आयुष सोनी को गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस दबाव के कारण आरोपी जंगल में लूटा हुआ माल और हथियार छिपाकर अलग-अलग रास्तों से भाग निकले। पुलिस ने दोनों वाहन, मोबाइल, जेवरात और जंगल में छिपाया गया माल बरामद कर लिया है।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार