,

अस्पताल में शर्मनाक हरकत: मृत महिला के कानों से गहने निकालती कर्मचारी का वीडियो वायरल

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

दिल्ली: कृष्णा नगर स्थित एक निजी अस्पताल में मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला कर्मचारी को एक मृत बुजुर्ग महिला के कानों से गहने उतारते हुए सीसीटीवी कैमरे में पकड़ा गया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

11 नवंबर को गंभीर हालत में भर्ती कराई गई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसी बीच अस्पताल के कमरे में मौजूद एक महिला स्टाफ को मृतका के कानों के टॉप्स और कान की चैन उतारते हुए कैमरे में साफ देखा गया। मृतका के परिवार के मुताबिक, सोने के इन गहनों का वजन करीब 10 ग्राम था।

पीड़िता के बेटे द्वारा दी गई शिकायत में यह भी बताया गया कि जब उन्होंने गहनों के बारे में पूछा, तो उनके साथ बदसलूकी की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने BNS की धारा 302(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज को सबूत के रूप में जांच में शामिल किया है।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले यूपी के शामली में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां वार्ड बॉय ने सड़क हादसे में घायल एक महिला के कान से झुमका चुरा लिया था। सीसीटीवी से चोरी उजागर हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से गहने भी बरामद किए गए थे।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार