,

आगरा कैंट स्टेशन के बाहर पत्नी की पिटाई से महिला की मौत, पति हिरासत में – इलाके में हड़कंप

Woman dies after being beaten by her husband outside Agra Cantt station, husband in custody – area in a state of panic

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के सामने सोमवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। फुटपाथ पर राहगीरों ने एक महिला को गंभीर अवस्था में पड़ा देखा और तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर थाना सदर बाजार की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार, महिला के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले। टीम ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला के साथ उसके पति ने मारपीट की थी। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की हालत में था और विवाद बढ़ने पर उसने पत्नी पर हमला कर दिया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या सहित अन्य धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि पूरी घटना के क्रम को स्पष्ट किया जा सके। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग भी की है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…