,

मदनी सपा के एजेंट, थूक-लव-लैंड जिहाद फैलाया: रविन्द्र पुरी भड़के; बोले—अब कौन-सा जिहाद बाकी है, मानसिकता ही ठीक नहीं

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल: जमीयत उलेमा-ए-हिंद की गवर्निंग बॉडी की बैठक के दौरान मौलाना महमूद मदनी के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। मदनी ने कहा था कि इस्लाम और मुसलमानों को निशाना बनाने की कोशिशें बढ़ी हैं और जिहाद जैसे पवित्र शब्द को आतंक से जोड़कर बदनाम किया जा रहा है। उनका कहना था कि लव जिहाद, लैंड जिहाद और थूक जिहाद जैसे शब्द मुस्लिम समाज को बदनाम करने के लिए रचे गए हैं, जबकि इस्लाम में जिहाद का अर्थ अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष है।

इस बयान के बाद देशभर में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। उज्जैन में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र पुरी ने तीखा हमला बोलते हुए मदनी को समाजवादी पार्टी का एजेंट बताया और आरोप लगाया कि उन्होंने पूरे देश में लव, लैंड, थूक और पेशाब जिहाद फैलाया है। पुरी ने कहा कि मदनी लगातार हिंदू-मुस्लिम विवादित बयान देते रहते हैं और यह सब आगामी चुनावों में राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी मानसिकता समाज को बांटने वाली है और इस तरह के बयान देना किसी भी तरह उचित नहीं है।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार