Ditwah तूफान भारत की ओर बढ़ा, श्रीलंका में 150 से अधिक लोगों की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ditwah तूफान भारत की ओर बढ़ा, श्रीलंका में 150 से अधिक लोगों की मौत

श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान Ditwah अब भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और साउथ आंध्र प्रदेश के तटों के लिए अलर्ट जारी किया है। तूफान की वजह से श्रीलंका में अब तक 150 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।

भारत में Ditwah तूफान का रास्ता
Ditwah तूफान 29 नवंबर की रात साढ़े 11 बजे साउथ-वेस्ट बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों के पास केंद्रित था। तूफान वेदारण्यम से लगभग 90 किलोमीटर उत्तर-पूर्व, कराईकल से 90 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, जाफना से 130 किलोमीटर उत्तर-पूर्व, पुडुचेरी से 160 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और चेन्नई से 260 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था।

कब पहुंचेगा भारत में?
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में Ditwah तूफान उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों के समानांतर बढ़ सकता है। 30 नवंबर की सुबह और शाम तक तूफान तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों के पास बंगाल की खाड़ी के साउथ-वेस्ट में केंद्रित होगा।

NDRF की तैनाती और सुरक्षा उपाय
तूफान के मद्देनजर NDRF की 14 टीमें तटों पर तैनात कर दी गई हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और तूफान प्रभावित क्षेत्रों में जाने से परहेज करने की अपील की है।

कोलंबो में फंसे भारतीय यात्रियों की चिंता
श्रीलंका में तूफान की वजह से कोलंबो के भंडारनायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारी अव्यवस्था हुई। यहां लगभग 300 भारतीय यात्री फंसे हुए हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर फंसे हुए यात्रियों के लिए हर संभव मदद की पेशकश की है।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी