जयपुर: एसीबी दबाव के बीच RPSC सदस्य संगीता आर्य का इस्तीफा, पेपर लीक और भर्ती भ्रष्टाचार जांच से बैकफुट पर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
rpsc-member-sangeeta-arya-resignation-acb-pressure-paper-leak-case

रिपोर्ट- सुमन

जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सदस्य संगीता आर्य ने 28 नवंबर को अपना इस्तीफा राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े को सौंप दिया। हाईकोर्ट की प्रतिकूल टिप्पणियों और लगातार बढ़ती ACB की पूछताछ के बाद आर्य ने पद छोड़ने का निर्णय लिया। उनका कार्यकाल अक्टूबर 2026 तक था, लेकिन भर्ती और परीक्षा भ्रष्टाचार मामलों की जांच ने उन्हें बैकफुट पर ला दिया।

ACB की पूछताछ से बढ़ा दबाव

स्रोतों के अनुसार, SI और EO भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की जांच चल रही है। ACB ने कई बार पूछताछ के लिए तलब किया था। 10 नवंबर को ACB मुख्यालय में उपस्थिति का निर्देश दिया गया, लेकिन आर्य आयोग कार्य का हवाला देकर नहीं पहुंचीं। दूसरी बार तलब होने के संकेत के बाद, आर्य ने पद छोड़ना ही बेहतर समझा।
आयोग सूत्रों का कहना है कि आगामी दिनों में कई भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मामलों में भी संगीता आर्य से पूछताछ होगी। जांच एजेंसी की पकड़ बढ़ने और लगातार सवालों के बाद आर्य ने इस्तीफा दिया।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत की करीबी

  • संगीता आर्य पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की करीबी मानी जाती हैं।
  • अक्टूबर 2020 में आयोग सदस्य नियुक्ति उसी दौरान हुई जब उनके पति निरंजन आर्य मुख्य सचिव थे।
  • निरंजन आर्य को गहलोत सरकार को बचाने का मुख्य रणनीतिकार कहा जाता रहा।
  • सेवानिवृत्ति के बाद वह कांग्रेस टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़े, लेकिन हार गए।
  • RPSC में नियुक्तियों को लेकर गहलोत सरकार पर पहले भी आरोप लगते रहे हैं।

मंजू शर्मा, बाबूलाल कटारा (जेल में बंद) और पूर्व अध्यक्ष संजय श्रोत्रिय की नियुक्तियां भी गहलोत शासन में हुई थीं।
आयोग में अभी भी गहलोत कार्यकाल के नियुक्त सदस्य—कैलाश मीणा, कर्नल केसरी सिंह राठौड़ और प्रोफेसर अयूब कार्यरत हैं।

आयोग की वर्तमान स्थिति

  • वर्तमान में आयोग में:
  • 10 सदस्यों का प्रावधान,
  • 7 सदस्य कार्यरत,
  • 3 पद रिक्त।

भाजपा सरकार बनने के बाद अध्यक्ष यूआर साहू, पूर्व IPS हेमंत प्रियदर्शी और डॉ. सुशील बिस्सू की नियुक्तियां की गई हैं। सियासी गलियारों में यह इस्तीफा गहलोत खेमे का एक और विकेट गिरना माना जा रहा है।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 27 मई 2026, बुधवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास

Dhar Bhojshala : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्घोष, धार भोजशाला बनेगी ‘सरस्वती लोक’

Dhar Bhojshala : मध्यप्रदेश धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण के स्वर्णिम युग

Road Accident: NH-130 पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्राला से टकराई पिकअप, क्लीनर की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर से अंबिकापुर जा रही पिकअप हादसे का शिकार, ट्राला

Kanker Heatwave News: कांकेर में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 43 डिग्री के पार

Kanker Heatwave News: नौतपा से पहले ही आग उगल रहा सूरज, जनजीवन

Adarsh Shaher Samriddhi Yojana: ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ के प्रथम चरण में हुआ चयन

Adarsh Shaher Samriddhi Yojana: डिप्टी सीएम अरुण साव के प्रयासों से लोरमी

Yogi Adityanath Statement: ‘ढाई करोड़ की कार से 45 रुपये का गमला चोरी करना शर्मनाक’

Yogi Adityanath Statement: लखनऊ में जनकल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में बोले

Surajpur Skeleton Case: सूरजपुर के जंगल में नर कंकाल मिलने से सनसनी, लापता व्यक्ति होने की आशंका

Surajpur Skeleton Case: कर्री-कूप्पी जंगल में मिला कंकाल, ग्रामीणों की सूचना पर