By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > बिहार > Illegal Beer Seizure : भोजपुर में बड़ी कार्रवाई, दो कारों से 444 लीटर अवैध विदेशी बीयर बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
बिहार

Illegal Beer Seizure : भोजपुर में बड़ी कार्रवाई, दो कारों से 444 लीटर अवैध विदेशी बीयर बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Abhishek Singh
Last updated: May 26, 2026 7:35 pm
By Abhishek Singh
Share
3 Min Read
SHARE

Illegal Beer Seizure : मद्यनिषेध विभाग की छापेमारी में 5 लाख की बीयर जब्त, उत्तर प्रदेश से आरा लाई जा रही थी खेप

Illegal Beer Seizure : भोजपुर जिले में मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से भारी मात्रा में अवैध विदेशी बीयर बरामद की है। इस कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जिलाधिकारी भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार वाहन जांच और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

Contents
Illegal Beer Seizure : मद्यनिषेध विभाग की छापेमारी में 5 लाख की बीयर जब्त, उत्तर प्रदेश से आरा लाई जा रही थी खेपIllegal Beer Seizure : गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाईIllegal Beer Seizure : दो वाहनों से बरामद हुई अवैध बीयरIllegal Beer Seizure : एक तस्कर गिरफ्तारIllegal Beer Seizure : 888 कैन बीयर जब्त, कीमत करीब 5 लाखIllegal Beer Seizure : लगातार जारी रहेगा अभियान
Illegal Beer Seizure

Illegal Beer Seizure : गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

सहायक आयुक्त मद्यनिषेध श्री रजनीश को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की ओर से भारी मात्रा में विदेशी शराब आरा लाई जा रही है। सूचना के बाद निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

Illegal Beer Seizure : दो वाहनों से बरामद हुई अवैध बीयर

26 मई 2026 की सुबह वाहन जांच अभियान के दौरान आरा नवादा थाना क्षेत्र स्थित माउंट लिटेरा जी स्कूल गली मोड़ के पास कार्रवाई की गई। जांच में एक टोयोटा ग्लैंजा कार से 180 लीटर और एक टाटा पंच कार से 264 लीटर अवैध बीयर बरामद की गई।

Illegal Beer Seizure : एक तस्कर गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान वाहन चालक सोहेल खान को गिरफ्तार किया गया। आरोपी बक्सर जिले के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत सारीपुर वार्ड नंबर 36 का निवासी बताया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Illegal Beer Seizure : 888 कैन बीयर जब्त, कीमत करीब 5 लाख

मद्यनिषेध विभाग ने दोनों वाहनों से Kingfisher Extra Special Strong Beer की 500 एमएल वाली कुल 888 कैन जब्त की हैं। कुल बरामद बीयर की मात्रा 444 लीटर बताई गई है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है।

Illegal Beer Seizure : लगातार जारी रहेगा अभियान

छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार और राजकुमार राजा समेत मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

READ MORE : School Education Review : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई

TAGGED:Hindi NewsIllegal Beer SeizureMadhya PradeshnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

धर्म-संस्कृति

Chanakya Niti : स्टार्टअप शुरू करने से पहले जान लें चाणक्य के 5 बिजनेस मंत्र, हर Entrepreneur के लिए सफलता की सीख

By Abhishek Singh
धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Panchang : आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष द्वादशी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चौघड़िया

By Abhishek Singh
धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Firing Case : बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर फायरिंग का आरोप, जमीनी विवाद में दो लोग घायल

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?