By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Sadanira Samagam Bhopal 2026 : सदानीरा समागम का शुभारंभ 27 मई को, जल संरक्षण एवं भारतीय ज्ञान परंपरा पर होगा राष्ट्रीय विमर्श
मध्य प्रदेश

Sadanira Samagam Bhopal 2026 : सदानीरा समागम का शुभारंभ 27 मई को, जल संरक्षण एवं भारतीय ज्ञान परंपरा पर होगा राष्ट्रीय विमर्श

Abhishek Singh
Last updated: May 26, 2026 9:22 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

Sadanira Samagam Bhopal 2026 : सांयकालीन होंगे सांस्कृतिक आयोजन

Sadanira Samagam Bhopal 2026 : मध्यप्रदेश शासन के जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा आयोजित सात दिवसीय “सदानीरा समागम” का शुभारंभ 27 मई 2026 को प्रातः बजे भारत भवन, भोपाल में होगा। जल संरक्षण, भारतीय संस्कृति, पंचमहाभूतों तथा सतत विकास के विषयों पर केंद्रित यह आयोजन 2 जून तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश के विद्वान, वैज्ञानिक, पर्यावरण विशेषज्ञ, कलाकार, नीति-निर्माता तथा विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे।कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर धर्मेन्द्र सिंह लोधी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, मध्यप्रदेश शासन, विश्वास सारंग, मंत्री, सहकारिता एवं खेल-युवा कल्याण विभाग, कृष्णा गौर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, आलोक शर्मा, सांसद भोपाल, मालती राय, महापौर नगर निगम भोपाल, रामेश्वर शर्मा, विधायक हुजूर, विष्णु खत्री, विधायक बैरसिया, भगवानदास सबनानी, विधायक दक्षिण-पश्चिम तथा किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम भोपाल अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Contents
Sadanira Samagam Bhopal 2026 : सांयकालीन होंगे सांस्कृतिक आयोजनSadanira Samagam Bhopal 2026 : पंचमहाभूत पर विमर्शSadanira Samagam Bhopal 2026 : समारोह में नृत्य-नाटिकाएँ, लोकगायन, रंगमंचीय प्रस्तुतियाँSadanira Samagam Bhopal 2026 : चित्रांकन कार्यशालाSadanira Samagam Bhopal 2026 : जल केन्द्रित चार प्रदर्शनियाँSadanira Samagam Bhopal 2026 : इन पुस्तकों का होगा लोकार्पणSadanira Samagam Bhopal 2026 : सहयोगी संस्थाएँ

Sadanira Samagam Bhopal 2026 : पंचमहाभूत पर विमर्श

वीर भारत न्‍यास के न्‍यासी सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि सदानीरा समागम में भारतीय दर्शन के पंचमहाभूत-जल, पृथ्वी, वायु, आकाश और अग्नि-पर आधारित विभिन्न सत्र आयोजित किये जायेंगे। इन सत्रों में जल संरक्षण, भूगर्भीय जल स्रोत, पर्यावरण, नवीकरणीय ऊर्जा, संस्कृति और पारंपरिक ज्ञान पर विशेषज्ञ विमर्श करेंगे। देश की प्रतिष्ठित संस्थाओं जैसे इसरो, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, आईआईएम बोधगया तथा विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों के सीएसआर प्रमुख भी सहभागिता करेंगे।

Sadanira Samagam Bhopal 2026 : समारोह में नृत्य-नाटिकाएँ, लोकगायन, रंगमंचीय प्रस्तुतियाँ

समारोह के अंतर्गत प्रतिदिन नृत्य नाटिकाएँ, लोकगायन, रंगमंचीय प्रस्तुतियाँ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। भारतीय नौसेना बैंड की सिम्फनी, गोवर्धन लीला, गंगा यात्रा की प्रस्तुति विशेष आकर्षण रहेंगी।

Sadanira Samagam Bhopal 2026 : चित्रांकन कार्यशाला

इस अवसर पर जल, जंगल, जीवन पर केन्द्रित राष्ट्रीय जनजातीय चित्रांकन कार्यशाला तथा पारंपरिक चित्र शैलियों में जल कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देशभर के कलाकार सहभागी होंगे।

Sadanira Samagam Bhopal 2026 : जल केन्द्रित चार प्रदर्शनियाँ

सदानीरा समागम अंतर्गत जल-केंद्रित 4 प्रदर्शनियाँ संयोजित की जा रही है। जिसमें लघु चित्रों में जल, भूगर्भीय जल स्त्रोत, मध्य प्रदेश में जलगंगा संवर्धन अभियान, जलचर जलीय जीवन के प्राणतत्व शामिल है। जिसमें मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद्, बरकतुल्ला विश्वविद्यालय एवं क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, भोपाल सहयोगी है।

Sadanira Samagam Bhopal 2026 : इन पुस्तकों का होगा लोकार्पण

अंतर्जली यात्रा (उज्जैलन, इंदौर, भोपाल, ग्वायलियर, जबलपुर) वीर भारत न्यास, मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् 2. पुरोवाक्- वीर भारत न्यास 3. आत्मा की घाटी में पानी का संगीत- प्रेमशंकर शुक्ल 5. जल, संस्कृति और स्थापत्य- राजेश्वर त्रिवेदी

Sadanira Samagam Bhopal 2026 : सहयोगी संस्थाएँ

भारत भवन, मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय, जनसंपर्क विभाग, म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद्, संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार और संग्रहालय, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, दत्तोपन्त ठेंगड़ी शोध संस्थान, यूनाइटेड कॉन्शसनेस, सेज यूनिवर्सिटी, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी, केन्द्री य भूजल बोर्ड, नर्मदा समग्र एवं जिला प्रशासन, भोपाल।सभी प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं वेब पोर्टल के संपादक, संवाददाता एवं कैमरामैन से इस महत्वपूर्ण आयोजन में उपस्थित होने का विनम्र अनुरोध है।

READ MORE : Sarkari Office : सरकारी बाबू, कुर्सी खाली, लंच टाइम और आपका धैर्य !

TAGGED:Hindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsSadanira Samagam Bhopal 2026TODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Pin Postस्वदेश स्पेशल

MP Weather Today : 22 जिलों में आज हल्की बारिश के आसार, 16 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मानसून सिस्टम

By Abhishek Singh
Abhinav Arora Car Fire Yamuna Expressway
उत्तर प्रदेश

Abhinav Arora Car Fire Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा की चलती कार में लगी भीषण आग, परिवार समेत बाल-बाल बचे

By Yoganand Shrivastava
UP 40 Crore Plantation Drive Letter
उत्तर प्रदेश

UP 40 Crore Plantation Drive Letter: यूपी में 40 करोड़ पौधारोपण होने पर सीएम का बड़ा संदेश; प्रदेशवासियों को लिखी पाती, बताया ‘सनातन चेतना का महोत्सव’

By Yoganand Shrivastava
Badrinath Temple Donation Theft Pramod Nautiyal Arrested
उत्तराखंड

Badrinath Temple Donation Theft Pramod Nautiyal Arrested बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: फरार मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल घर से गिरफ्तार; BKTC का सस्पेंड कर्मी है आरोपी

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?