,

भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई: सुक्कुर एयरबेस सहित पाकिस्तान के कई ठिकाने तबाह

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भारत और पाकिस्तान के बीच हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। पाकिस्तान की ओर से ड्रोन, लॉन्ग रेंज मिसाइलों और फाइटर जेट्स के जरिए भारतीय एयरबेस को निशाना बनाने की कोशिश की गई। हालांकि, भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने इन हमलों को प्रभावी ढंग से विफल कर दिया। इसके बाद भारतीय सेना ने आक्रामक रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के कई अहम सैन्य ठिकानों पर करारा प्रहार किया।

सुक्कुर एयरबेस को बनाया गया निशाना

पाकिस्तान ने 1:40 बजे रात को पंजाब के वायुसेना स्टेशनों पर हाई-स्पीड मिसाइलों से हमला करने का प्रयास किया। इसके अलावा, श्रीनगर, अवंतीपुर और उधमपुर में स्थित एयरबेस के मेडिकल और स्कूल परिसरों को भी जानबूझकर निशाना बनाया गया। यह एक गैर-जिम्मेदाराना कदम था, जिसमें नागरिक ढांचे को निशाना बनाया गया।

भारतीय सेना ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के सुक्कुर, चकलाला, रहीमयार खान, मुरीद, चुनिया और रफीकी एयरबेस को निशाना बनाया। इन हमलों में पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा है। विशेष रणनीति के तहत किए गए इन हमलों में भारत ने यह सुनिश्चित किया कि नागरिक क्षति न के बराबर हो।

भारत का डिफेंस सिस्टम रहा प्रभावशाली

पाकिस्तान द्वारा लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले किए जा रहे हैं, लेकिन भारत की उन्नत वायु सुरक्षा प्रणाली ने उन्हें प्रभावी ढंग से नष्ट किया है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि भारत ने जिस तरह से तुरंत और सटीक जवाब दिया है, उससे यह संदेश साफ हो गया है कि भारत किसी भी आक्रमण को बर्दाश्त नहीं करेगा।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की