अंबिकापुर: उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी कार्रवाई, बीएमओ डॉ. योगेंद्र पैकरा तत्काल हटाए गए

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
अंबिकापुर: उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी कार्रवाई, बीएमओ डॉ. योगेंद्र पैकरा तत्काल हटाए गए

Reporter: Dinesh Gupta, Edit By: Mohit Jain

स्वास्थ्य विभाग के जॉइंट डायरेक्टर डॉ. अनिल शुक्ला ने शुक्रवार को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की है। पिछले कई दिनों से मरीजों के परिजनों द्वारा बीएमओ डॉ. योगेंद्र पैकरा और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की लगातार शिकायतें की जा रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर जॉइंट डायरेक्टर ने अचानक अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान बीएमओ डॉ. योगेंद्र पैकरा सहित कई कर्मचारी मौके से नदारत मिले। इस पर जॉइंट डायरेक्टर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बीएमओ डॉ. योगेंद्र पैकरा को पद से हटाने के आदेश जारी कर दिए। साथ ही अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस थमाया गया है।

अचानक हुई कार्रवाई से अस्पताल में हड़कंप मच गया। जॉइंट डायरेक्टर ने साफ कहा कि मरीजों की सेवाओं में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुधार को लेकर आगे भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. MP TOP 10: श्रम प्रहरियों के जरिए अवैध फैक्ट्रियों पर निगरानी

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: नक्सलवाद खत्म करने की दिशा में बड़ी सफलता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 31 मई 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना