,

लाजपतपुरा वार्ड में युवक की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; मारपीट का वीडियो वायरल

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्टर: मुकुल शुक्ला

सागर। कोतवाली थाना क्षेत्र के लाजपतपुरा वार्ड में दो दिन पहले हुई मारपीट की घटना ने आज एक युवक की जान ले ली। 26 नवंबर की रात सुशील चौबे नामक युवक को एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने लाठी–डंडों से बुरी तरह पीटा था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक सुशील चौबे के भाई ने आरोप लगाया कि सुशील का स्थानीय निवासी तुलसी प्रजापति से विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते तुलसी प्रजापति ने अपने 15–20 साथियों के साथ मिलकर सुशील पर हमला किया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

सुशील पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज
सूत्रों के अनुसार, सुशील चौबे का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उस पर गोपालगंज थाना व सिटी कोतवाली क्षेत्र में कई प्रकरण दर्ज थे। हालांकि मारपीट की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, लेकिन पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस पर बोलने से बच रहे हैं।

एडिशनल एसपी लोकेन्द्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी और उसके बाद ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू होगी। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास