,

नरोत्तम मिश्रा ने IAS संतोष वर्मा के बयान पर जताई कड़ी नाराजगी, सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Jaipal Jat

शिवपुरी। बाबा बागेश्वर धाम के कथा मंच से मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने IAS अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा दिए गए विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वर्मा के शब्दों ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से गहरी पीड़ा पहुंचाई है, खासकर जब बात उनकी बेटी से जुड़े अपमानजनक टिप्पणियों की हो।

डॉ. मिश्रा ने साफ कहा कि ऐसे अधिकारियों के कारण समाज में अनावश्यक तनाव और विभाजन बढ़ता है। उन्होंने मंच से ही सरकार से तुरंत कार्रवाई करने की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय पर कदम नहीं उठाया गया, तो वह सनातन धर्म के अनुयायियों से सलाह लेंगे कि आगे क्या किया जाए।

उन्होंने वर्मा के बयान को सामाजिक समरसता के खिलाफ बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की। डॉ. मिश्रा ने कहा कि बाबा बागेश्वर महाराज वर्षों से “जात-पात की करो विदाई, हम सब हिन्दू भाई-भाई” का संदेश दे रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों को यह सीख आज भी समझ नहीं आती।

अंत में उन्होंने कहा कि समाज में कई बातें अमृत के समान होती हैं, लेकिन कुछ लोग उस अमृत को भी पचा नहीं पाते और समाज को तोड़ने की मानसिकता से काम करते हैं।

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास