,

सब्जी मंडी में मनचले की पिटाई का वीडियो वायरल, महिला ने सरेआम उतारा गुस्सा

Video of a man being beaten up in a vegetable market goes viral, woman publicly vents her anger

REPORT- KAREEM KHAN

आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र की सब्जी मंडी में मंगलवार को बड़ा हंगामा देखने को मिला। कई दिनों से अश्लील इशारे और गंदी हरकतों से परेशान एक महिला ने सब्जी मंडी में दिखे मनचले को सरेआम पकड़ लिया और चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, महिला घर के बाहर निकलते ही मनचले युवक द्वारा रास्ता रोकने, गंदे इशारे करने और पीछा करने से परेशान थी। मंगलवार को जब महिला सब्जी खरीदने मंडी पहुंची, तो वहां वही मनचला फिर सामने आ गया। महिला ने तुरंत उसकी कॉलर पकड़ ली और बिना देर किए थप्पड़ों व चप्पलों की बरसात शुरू कर दी।

महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए। भीड़ ने भी महिला की बात सुनकर मनचले की लात-घूंसों से जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद महिला ने युवक को खींचकर सीधे पुलिस के हवाले कर दिया।

महिला ने थाने में लिखित तहरीर देकर युवक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…