नगर परिषद की महिला कर्मचारी व साथी कर्मचारी के शव कुएँ में मिले, सुसाइड नोट में सहकर्मियों पर प्रताड़ना का आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

बैतूल: नगर परिषद बैतूल बाजार के दो कर्मचारी मंगलवार रात अचानक लापता हो गए थे। बुधवार सुबह दोनों के शव बयावाड़ी गांव के पास एक कुएँ में मिले। पुलिस ने दोनों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार नगर परिषद में आवक–जावक शाखा में पदस्थ 50 वर्षीय रजनी पति शेखर डुंडेले निवासी शिवाजी वार्ड, मंगलवार रात करीब पौने आठ बजे अपने साथी कर्मचारी मिथुन के साथ घर से निकली थीं। मिथुन वाटर सप्लाई विभाग में काम करता था। इसके बाद दोनों घर नहीं लौटे।

रात में रजनी की बेटी ने घर का ताला तोड़ा तो अंदर रजनी का मोबाइल और एक सुसाइड नोट मिला। नोट में महिला ने कुछ सहकर्मियों पर मानसिक प्रताड़ना और बदनाम करने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने मिथुन के मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की जो बयावाड़ी स्थित उसके खेत के पास मिली।

पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो खेत के पास मिथुन की पल्सर मोटरसाइकिल, दोनों की चप्पलें और मिथुन का मोबाइल व पर्स मिला। कुएँ में झाँकने पर महिला का शव दिखाई दिया। रात में अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू संभव नहीं था इसलिए बुधवार सुबह एसडीआरएफ टीम ने महिला का शव बाहर निकाला। खोज के दौरान मिथुन का शव भी कुएँ में लगी मोटर के नीचे फंसा मिला।प्रारंभिक अनुमान है कि दोनों खेत पर पहुंचे थे और किसी बात के दौरान महिला ने कुएँ में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए मिथुन ने भी प्रयास किया लेकिन वह भी बाहर नहीं निकल सका।

घटना की जानकारी मिलने पर बैतूल एसडीओपी सुनील लाटा सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि दोनों कर्मचारी रात से लापता थे। मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश की गई और कुएँ से दोनों के शव बरामद किए गए। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Chanakya Niti : अमीर बनने के लिए अपनाएं ये खास बातें, आचार्य चाणक्य ने बताए धन प्राप्ति के नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध