,

कोलकाता एयरपोर्ट पर 13 साल से खड़ा करोड़ों का बोइंग, एयर इंडिया को अब याद आया—अरे, ये तो हमारा ही विमान है!

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

घर में कोई पुरानी चीज़ रखकर भूल जाना आम बात है, लेकिन किसी एयरलाइन का पूरा का पूरा विमान भूल जाना अपने-आप में चौंकाने वाली घटना है। कुछ ऐसा ही हुआ एयर इंडिया के साथ। कंपनी का बोइंग 737-200 पिछले 13 साल से कोलकाता एयरपोर्ट के एक कोने में धूल खा रहा था और एयर इंडिया को इसका पता तक नहीं था। हैरानी तो तब और बढ़ गई जब तीन साल पहले हुए निजीकरण के दौरान ये विमान कंपनी के रिकॉर्ड से भी गायब हो गया था।

लेकिन हाल ही में एयरपोर्ट अधिकारियों की ओर से ध्यान दिलाए जाने पर एयर इंडिया को पता चला कि यह पुराना विमान अब भी उन्हीं का है। इसके बाद 14 नवंबर को इसे एक बड़े ट्रेलर पर रखकर बेंगलुरु भेजा गया, जहां अब इसे इंजीनियरिंग और मेंटेनेंस प्रशिक्षण में इस्तेमाल किया जाएगा।


क्यों खास है यह मामला?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार घटना इसलिए असामान्य है क्योंकि—
१. 43 साल पुराना यह बोइंग 737-200 लंबे समय तक कोलकाता एयरपोर्ट पर पड़ा रहा और एयर इंडिया को इसकी भनक तक नहीं थी।
२. एयर इंडिया ने अपने बाकी नौ पुराने विमानों का निपटान इंजन हटाकर कर दिया था, लेकिन यह बोइंग एकमात्र ऐसा विमान था जिसमें प्रैट एंड व्हिटनी इंजन लगा हुआ था।

एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन के मुताबिक, पुराने विमानों को हटाना सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन इस बोइंग के बारे में जानकारी उन्हें हाल में ही मिली। निजीकरण के दौरान यह विमान बहीखातों से भी हट गया था।


बोइंग 737-200 का सफर

१. यह विमान 1982 में इंडियन एयरलाइंस की फ्लीट का हिस्सा बना।
२. मार्च 2007 में इसे कार्गो एयरक्राफ्ट के रूप में बदला गया।
३. 2007 में एयर इंडिया और इंडियन एयरलाइंस के विलय के बाद यह एयर इंडिया के बेड़े में शामिल हो गया।
४. कुछ समय तक भारतीय डाक विभाग ने इसे मालवाहक विमान के रूप में उपयोग किया।
५. 2012 में इसे सेवा से हटा दिया गया और यह कोलकाता एयरपोर्ट के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में खड़ा छोड़ दिया गया।

लंबे समय तक वहीं पड़ा रहने के बाद इसे आखिरकार हटाया गया। पिछले पांच वर्षों में एयरपोर्ट से यह 14वां पुराना विमान है जिसे हटाया गया है। अब उस जगह पर दो नए हैंगर बनाने की तैयारी है।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र

Chanakya Niti: इन 4 लोगों से कभी न लें पंगा, दुश्मनी पड़ सकती है भारी!

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और