अयोध्या पुलिस ने प्रदेश भर में शिकायतों के तत्काल निपटारे में मारी बाज़ी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
  • अयोध्यावासियों की हर शिकायत का हो रहा प्राथमिकता के आधार पर समाधान
  • शिकायतों के निस्तारण में अयोध्या के 19 थानों में से 18 ने मारी बाज़ी
  • नगर कोतवाली पहले, तो इनायतनगर दूसरे स्थान पर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के प्रयासों से दिव्य और भव्य अयोध्या में एक बार फिर से रामराज्य लौटने लगा है। इसे भवगान श्रीराम की विशेष कृपा ही कहेंगे कि अयोध्या में ऑनलाइन की जाने वाली शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण हो रहा है। हर शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि मुख्यमंत्री कार्यालय से आई एक अक्टूबर की रिपोर्ट बता रही है, जिसमें जिले के 19 में से 18 थाने प्रदेश में पहली रैंक पर आए हैं। इसमें कोतवाली नगर टॉप पर है।

जनपद पुलिस ने एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल पर ऑनलाइन आने वाली जन शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में पहली रैंक प्राप्त की है। पिछले कई महीनों बाद यह मौका आया है, जब अयोध्या पुलिस को यह सफलता मिली है। एसएसपी ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले थानेदारों को सराहते हुए फेहरिस्त में निचले पायदान पर मौजूद थाने को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया है। प्रदेश सरकार ने जनता की शिकायतों के निस्तारण के लिए आईजीआरएस पोर्टल की व्यवस्था तैयार की है। नियमानुसार, इस पोर्टल पर आने वाली ऑनलाइन शिकायत का 30 दिन के भीतर गुणवत्तापरक तरीके से निस्तारण करना होता है। समय समय पर इन शिकायतों से जुड़ा फीडबैक लखनऊ में बैठे आला अफसर लेते हैं। डिफाल्टर या असंतोष की स्थिति में शिकायतों को वापस लौटाया जाता है, ताकि उनका निस्तारण हो सके। जनपद में अक्टूबर माह में 19 थानों में तकरीबन 2700 शिकायतें आईजीआरएस पर हुई हैं। 100 फीसदी शिकायतों का निस्तारण हो चुका है।

नगर कोतवाली नंबर वन
एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि आईजीआरएस के पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण के मामले में कोतवाली नगर ने बाजी मारी है। इसके बाद सर्वाधिक शिकायतों को हल कर दूसरे नम्बर पर स्थान बनाने वाला थाना इनायतनगर है। बताया जाता है कि पुलिस में आई सभी ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण के लिए एक दारोगा मौके पर अवश्य जाता है। वहां से जीपीएस की तस्वीरें आती हैं, जिससे पता चलता है मामले को निपटाने में पुलिस दिलचस्पी दिखाती है।

रैंक वार थाना – प्राप्त शिकायतें व निस्तारण
1- कोतवाली नगर- 354
2- इनायतनगर- 297
3- अयोध्या कोतवाली- 272
4- कोतवाली बीकापुर- 243
5- महराजगंज- 241
6- रौनाही- 227
7- रुदौली- 209
8- गोसाईगंज- 160
9- तारुन- 156
10- खंडासा- 140
11- हैदरगंज- 133
12- कैंट- 112
13- कुमारगंज- 89
14- रामजन्मभूमि- 85
15- पटरंगा- 66
16- बाबा बाजार- 61
17- मवई- 59
18- थाना महिला- 48
19- पूराकलंदर- 324

Rape Case Verdict : दुष्कर्म और SC/ST एक्ट मामले में आरोपी को आजीवन कारावास

Rape Case Verdict : शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने

Hospital Violence : पोस्टमार्टम में देरी पर विवाद, सरपंच की पिटाई से सफाईकर्मी की मौत

Hospital Violence : मर्चुरी में हुआ विवाद बना जानलेवा, इलाज के दौरान

REWA: तीन मॉडल स्कूलों में चार माह बाद भी नहीं हो पाई शिक्षकों की पदस्थापना, छात्र कर रहे इंतजार

REWA: मध्य प्रदेश के तीन आदर्श (मॉडल) स्कूल-जवारा, रीवा और भोपाल-में शिक्षकों

Ambikapur road accident: ई-रिक्शा और पिकअप की टक्कर, 2 युवकों की मौत

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur road accident: छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में बीती

Job MPESB Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2317 पदों पर निकली भर्ती; आज से शुरू हुए आवेदन

Job मध्य प्रदेश में चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों

WhatsApp का नया धमाका: अब भीड़भाड़ में भी आएगी ‘क्रिस्टल क्लियर’ आवाज; जल्द आ रहा है नॉइस कैंसिलेशन फीचर

WhatsApp मेटा के स्वामित्व वाला व्हाट्सऐप अपने कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने

Bulandshahr: दिनदहाड़े स्कूटी सवार युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या; घर घुसकर भाई पर भी किया हमला, आरोपी फरार

संवाददाता: सुरेश भाटी Bulandshahr उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद स्थित थाना खानपुर

Bhopal : चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार वन्य

Dumka : मोहनपुर गांव में सांस्कृतिक विरासत सहेजने की अनूठी पहल; ‘मांझी थान’ में साप्ताहिक पूजा का हुआ शुभारंभ

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka झारखंड की सांस्कृतिक राजधानी दुमका के रानीश्वर प्रखंड

IPL 2026 में बेंगलुरु की जीत और CSK का वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखिए मैच का पूरा हाल

IPL 2026: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने

Sonakshi Sinha की प्रेग्नेंसी अफवाहों पर मां पूनम सिन्हा का बड़ा बयान, कहा- सही समय पर खुशखबरी आएगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस Sonakshi Sinha अक्सर प्रेग्नेंसी की अफवाहों के चलते सुर्खियों में

Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में भारी बारिश से तबाही, 10 दिनों में 45 लोगों की मौत

Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बीते कई दिनों से जारी