,

महिदपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ जारी: स्कूलों में बच्चों को सुरक्षा और जागरूकता का पाठ

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर

महिदपुर में पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान अभियान लगातार जारी है। इस पहल के तहत बच्चों को सुरक्षा, आत्मरक्षा और जागरूकता से जोड़ने के लिए विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंगलवार को कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में इसी श्रंखला का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।

गुड टच-बैड टच और बाल सुरक्षा पर जानकारी

कार्यक्रम में एसडीओपी जेडेन लिंगजेरपा (IPS), थाना प्रभारी नरेंद्र बहादुर सिंह परिहार, एसआई अन्नपूर्णा राजावत और प्राचार्य अर्जुन दावरे मौजूद रहे। अधिकारियों ने छात्राओं को बाल अपराध, यौन हिंसा से बचाव, गुड टच-बैड टच जैसे विषयों पर सरल और समझने योग्य तरीके से जानकारी दी। बच्चों को बताया गया कि किसी भी संदिग्ध, असहज या गलत व्यवहार की स्थिति में बिना डरे तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षकों या पुलिस को बताएं। साथ ही आत्मसुरक्षा के बुनियादी तरीके और आवश्यक हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए गए।

पूरे प्रदेश में चल रहा अभियान

अभियान पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर प्रदेशभर में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों को सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना, उनमें हिम्मत बढ़ाना और कानून के प्रति जागरूक करना है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत लापता बच्चों की खोज, यौन अपराधों पर त्वरित कार्रवाई और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष कदम भी उठाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं रहीं मौजूद

जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय का पूरा स्टाफ और छात्राएं उपस्थित रहीं। पुलिस का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और समाज में सकारात्मक सुरक्षा संदेश फैलाते हैं।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…