,

दुल्हन की बिंदोली को राजपूत समाज ने रोका, पुलिस की सुरक्षा में निकली बिंदोली

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे

मध्य प्रदेश के रतलाम ज़िले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने यह साफ कर दिया कि आधुनिकता और विकास के दावों के बावजूद जातिगत भेदभाव आज भी जड़ें जमाए बैठा है। बड़ावदा थाना क्षेत्र के लखमाखेड़ी गाँव में सोमवार देर शाम एक दलित परिवार की खुशियों पर रोक लगाने की कोशिश की गई, वह भी सिर्फ इसलिए कि उनकी बेटी की बिंदोली राजपूत समाज के घरों के सामने से निकल रही थी। दलित परिवार की बेटी रितु की शादी 26 नवंबर को होनी है। शादी से पहले होने वाली बिंदोली की रस्म में पिता सुरेश कटारिया, जो सब्ज़ी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, अपनी बेटी को पूरे गाँव में परंपरागत जुलूस के रूप में निकाल रहे थे। लेकिन यह खुशी ज्यादा देर टिक नहीं सकी।

जैसे ही बिंदोली राजपूत समाज के इलाके में पहुँची, गाँव के ही बापूसिंह, बद्री सिंह, कुशल सिंह, कुलदीप सिंह और गोविंद सिंह सहित कई लोग आगे आ गए और रास्ता रोककर खड़े हो गए। आरोप है कि इन लोगों ने न केवल जातिसूचक टिप्पणियाँ कीं, बल्कि दलित परिवार को अपमानित करते हुए कहा—
“तुम्हारी बिंदोली यहाँ से नहीं निकलेगी।”

स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए परिवार ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में बड़ावदा थाना प्रभारी स्वराज डाबी टीम सहित मौके पर पहुँचे। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए सुरक्षा घेरा बनाया और पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दुल्हन की बिंदोली को पूरे गाँव में निकलवाया।

घटना के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए नामज़द पाँच आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 176 एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना सिर्फ एक परिवार की पीड़ा नहीं है, बल्कि उस सामाजिक सोच का कड़वा सच है जो आज भी बदलने का नाम नहीं ले रही। एक ओर देश समानता और विकास की बात करता है, दूसरी ओर ऐसी घटनाएँ दिखाती हैं कि मानसिकता का अंधेरा अभी भी कई जगह फैला हुआ है।

MP: Top 10

MP: 1. मध्य प्रदेश में 15 नवंबर के बाद और बढ़ेगी सर्दी,…

USA में अचानक थम गई हवाई यातायात की रफ्तार, 22 ATC केंद्रों में तकनीकी खराबी से सभी उड़ानों पर लगी रोक

USA: अमेरिका में शुक्रवार दोपहर हवाई यातायात व्यवस्था अचानक प्रभावित हो गई।…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दिन में हल्की गर्मी और रात में बढ़ी…

MP: Top 10

MP: 1. मध्य प्रदेश में 15 नवंबर के बाद और बढ़ेगी सर्दी,…

Chanakya Neeti: दुश्मनों को मात देने के लिए अपनाएं ये 4 रणनीतियां, बिना ताकत लगाए जीत सकते हैं हर बाजी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 नवंबर 2026, शनिवार का दिन कई राशियों के…

राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल का नया आरोप, मोदी टैप करा रहे फोन, बीजेपी का पलटवार ?

रिपोर्ट- कमलेश चौबे राहुल गांधी फोन टैपिंग : नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…