ग्वालियर एयरपोर्ट रोड पर कार से खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस चालक की तलाश में जुटी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

ग्वालियर: ब्रेकिंग खबर है। एयरपोर्ट रोड पर रात के समय एक कार चालक द्वारा खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में कार सड़क पर तेज़ रफ्तार में ड्रिफ्टिंग करती नजर आ रही है।

वीडियो की लंबाई लगभग 29 सेकंड है और यह एयरपोर्ट रोड पर एयरपोर्ट चौराहा और महाराजपुर थाना से मात्र 200 मीटर की दूरी पर रिकॉर्ड किया गया था। घटना के समय सड़क पर पुलिस की एफआरबी 112 तैनात थी, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर युवक बेखौफ होकर स्टंट करते रहे।

जानकारी के अनुसार, स्टंट करने वाले युवकों ने खुद यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। वीडियो पुलिस अधिकारियों तक पहुँच गया है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर स्टंट करने वाले युवकों की पहचान कर उन्हें तलाशा जा रहा है। पकड़े जाने पर उनके खिलाफ यातायात अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले रविवार को भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवक थार जीप में हाईवे पर खतरनाक स्टंट कर रहे थे। वीडियो में काले रंग की थार की छत पर एक युवक बैठा हुआ दिखा, जबकि उसके तीन साथी कार के दरवाजे से लटके हुए थे।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि सड़क पर स्टंट करना न केवल अवैध है, बल्कि इससे सड़क सुरक्षा गंभीर रूप से खतरे में पड़ती है। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Chanakya Niti : अमीर बनने के लिए अपनाएं ये खास बातें, आचार्य चाणक्य ने बताए धन प्राप्ति के नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध