,

तेलंगाना: DGP शिवधर के सामने 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 3 CCM सदस्य भी शामिल

telangana-dgp-37-maoists-surrender

रिपोर्ट- मनीष गुप्ता

तेलंगाना: राज्य में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। तेलंगाना DGP शिवधर के समक्ष आज 37 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें 3 सीसीएम (सेंट्रल कमेटी मेंबर) भी शामिल हैं।

DGP शिवधर ने जानकारी देते हुए बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सीसीएम सदस्यों में—

कोय्याल सांब्य्या उर्फ आजाद
अप्पासी नारायण उर्फ रमेश
मुचाकी सोमड़ा

शामिल हैं। इनमें से दो सदस्य आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के निवासी हैं, जबकि एक छत्तीसगढ़ का रहने वाला है।
तीनों शीर्ष नक्सल नेताओं पर तेलंगाना सरकार की ओर से 20-20-20 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुनर्वास पैकेज के तहत मिली आर्थिक सहायता

DGP शिवधर ने बताया कि आज आत्मसमर्पण करने वाले सभी 37 नक्सलियों को मौके पर करीब ₹1,41,00,00 (1.41 करोड़) की राशि वितरित की जाएगी। इसके साथ ही तेलंगाना सरकार की पुनर्वास नीति के तहत उन्हें अन्य सुविधाएँ और सहायता भी प्रदान की जाएंगी, ताकि वे मुख्यधारा में बेहतर जीवन शुरू कर सकें।

Yogi Adityanath: राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…